राज्योत्सव में विभागीय स्टॉलों से मिल रही शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी

Posted On:- 2026-11-02




सांसद राधेश्याम राठिया करेंगे राज्योत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ

सारंगढ़–बिलाईगढ़ (वीएनएस)। सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित एकदिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को विभागीय योजनाओं, सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों, युवाओं और आम नागरिकों में प्रदर्शनी को लेकर उत्साह है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल पर बिहान से जुड़े स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पाद बिक्री के लिए रखे गए हैं।

राज्योत्सव स्थल पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, रेशम, आदिवासी विकास, शिक्षा, वन, कृषि, समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं आयुष, खाद्य तथा मत्स्य विभाग ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं। प्रत्येक स्टॉल पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी नागरिकों को योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दे रहे हैं। विभागीय प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को योजनाओं से जुड़ने और उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई जा रही है। बिहान समूहों के उत्पादों की बिक्री से स्थानीय महिलाओं के हुनर और उनके आजीविका प्रयासों को भी मंच मिल रहा है।

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया राज्योत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंकराम वर्मा और ओ.पी. चौधरी, सांसद कमलेश जांगड़े, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय और नगर पालिका सारंगढ़ की अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। छत्तीसगढ़ी लोककला और लोकपरंपराओं पर आधारित सुवा, पंथी, राउत नाचा और कर्मा सहित विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी। कथक, ओडिशी और भरतनाट्यम की प्रस्तुतियां भी सांस्कृतिक संध्या का हिस्सा रहेंगी। राज्योत्सव के विभागीय स्टॉल, स्थानीय समूहों के उत्पाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम मिलकर नागरिकों को योजनाओं, स्थानीय आजीविका और छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति से परिचित करा रहे हैं।



Related News
thumb

सरकारी सेवाओं के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे बार-बार चक्कर, सेवा सेतु कें...

शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक आसान तरीके से पहुंचाने की दिशा में सेवा सेतु केंद्र उपयोगी साबित हो रहा है। इसके माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान ...


thumb

फेस ऑथेंटिकेशन से घर बैठे जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा की भिलाई सिविक सेंटर शाखा में पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा के प्रति जागर...


thumb

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग का बाल संरक्षण की दिशा में प्रयास, ...

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वा...


thumb

राज्योत्सव में जनसम्पर्क विभाग के स्टॉल में लोगों को मिली शासकीय यो...

कोरबा शहर के घन्टाघर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम परिसर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। यहाँ विभिन्न विभागों द्वारा शासन ...


thumb

मधु स्वीट्स, न्यू दिल्ली स्वीट्स, रवि डेयरी, लल्ला कैफे, नेचुरल स्व...

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व प्रशासन तथा नगर पालिक निगम की संयुक्त टीम ने मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया।