नई दिल्ली (वीएनएस)। टिम सीफर्ट (93) और ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 65) की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पांचवें और आखिरी टी20 मैच में भारत को सात विकेट से हरा दिया। हालांकि, सीरीज पर भारत ने 3-2 से कब्जा किया और न्यूजीलैंड ने आखिरी दो मैच जीत अपनी साख बचाई।
हेमिल्टन में खेले गए आखिरी मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 191 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 18 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की तरफ से ईशान किशन ने 32 गेंदों पर पांच चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 23 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने ने चार विकेट लिए। नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनेर के हिस्से दो-दो विकेट आए।
न्यूजीलैंड ने चौथे T20I मैच में भारत को 87 रनों से हराकर सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की। ग्लेन फिलिप्स के 107 रन और माइकल ब्रेसवेल के 65 रनों की ब...
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ चौथे T20I मैच में 49 गेंदों पर 107 रनों की तूफानी पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्ह...
तीन बार के एशियन पैरा गेम्स जैवलिन थ्रो चैंपियन नीरज यादव ने मंगलवार को अपने फ्लैट पर सुसाइड कर लिया।
अभिषेक शर्मा की विस्फोटक शतकीय पारी और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम को वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 121 रन से हरा दिया।