एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने किया सुसाइड

Posted On:- 2026-10-28




नई दिल्ली (वीएनएस)। तीन बार के एशियन पैरा गेम्स जैवलिन थ्रो चैंपियन नीरज यादव ने मंगलवार को अपने फ्लैट पर सुसाइड कर लिया। नेशनल चीफ पैरा-एथलेटिक्स कोच एस. सत्यनारायण ने आईएएनएस से इस बात की पुष्टि की। सत्यनारायण ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, नीरज ने अपने फ्लैट पर सुसाइड कर लिया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। इस कदम के पीछे का कारण अभी पता नहीं चला है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले नीरज भारत के जाने-माने पैरा-एथलीटों में से एक थे। उन्होंने लगभग सात साल तक व्हीलचेयर टेनिस खेलने के बाद 2015 में अपना एथलेटिक्स करियर शुरू किया था। उन्होंने 2016 में फाजा ग्रैंड प्रिक्स में पुरुषों के शॉट पुट और डिस्कस एफ55 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।

2018 एशियन पैरा गेम्स में, उन्होंने 29.84 मीटर के एशियन रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था। नीरज ने अक्टूबर 2023 में चीन के हांगझोऊ में 2023 में हुए एशियन पैरा गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीते, जिसमें उन्होंने एफ54/55/56 क्लास में डिस्कस थ्रो में गोल्ड जीता और पुरुषों की एफ55 कैटेगरी में जैवलिन में गोल्ड मेडल जीता। 2022 में, उन्होंने मोरक्को में माराकेच पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में एक नए इंडियन नेशनल रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता।

नीरज को 7 साल की उम्र में पोलियो का पता चला था। इसके बाद से व्हीलचेयर के सहारे उन्होंने खेल के क्षेत्र में ऊंचाई हासिल की। उन्होंने लगभग सात साल तक व्हीलचेयर टेनिस खेलने के बाद 2015 में अपना एथलेटिक्स करियर शुरू किया। जल्द ही वह इंडियन स्क्वॉड में शामिल हो गए। इंडोनेशिया 2018 एशियन पैरा गेम्स में जैवलिन एफ55 क्लास में गोल्ड मेडल ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। नीरज को 2015 दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स मीट में सफलता मिली थी। उन्होंने शॉट पुट, जैवलिन और डिस्कस इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीता था।



Related News
thumb

वैभव-अभिषेक की तूफानी पारी से भारत की ऐतिहासिक जीत

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक शतकीय पारी और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया।


thumb

भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम को वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 121 रन से हरा दिया।


thumb

मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को बनाया हेड कोच

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑल-राउंडर कीरोन पोलार्ड को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है।


thumb

भारत ने पहले रोमांचक T20 मैच में न्यूजीलैंड को में 4 विकेट से हराया

यहां खेले गए पहले T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। कीवियों के 225 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में भारत ने संजू सैमसन के 67 र...


thumb

एशियन पैरा गेम्स: शीतल देवी ने कंपाउंड इवेंट में जीता गोल्ड

शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में एक और यादगार प्रदर्शन किया है। उन्होंने महिलाओं के कंपाउंड व्यक्तिगत फाइनल में सिंगापुर की नूर स्याहिदा अलीम...