इजरायल में एक दल ने लगाया 'चुनाव चोरी' का आरोप, पुलिस ने किया खारिज

Posted On:- 2026-10-29




तेल अवीव/नई दिल्ली (वीएनएस)। इजरायल पुलिस ने गुरुवार को लिकुड दल के अरब पार्टियों पर लगाए 'चुनाव चोरी' के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। पार्टी ने धांधली का आरोप लगाते हुए पूरी प्रक्रिया की जांच कराने की मांग उठाई थी। एक बयान जारी कर पुलिस ने अपनी बात रखी। कहा, "मतदान के दिन चुनावी निष्पक्षता से जुड़ी कुछ असामान्य घटनाएं हुईं, लेकिन पिछली बार के चुनावों की तुलना में इनकी संख्या काफी कम थी। इस बात पर जोर दिया जाना चाहिए कि इन दावों के समर्थन में कोई जांच संबंधी या खुफिया सबूत नहीं हैं।" बुधवार को, सेंट्रल इलेक्शन कमिटी (सीईसी) के एक अधिकारी ने भी धोखाधड़ी के इन दावों को खारिज कर दिया था।

अभी वोटों की गिनती चल रही है, लेकिन मंगलवार को हुए चुनाव में अरब पार्टियों ने 19 सीटें जीत ली हैं। इस चुनाव में अरब समुदाय की ओर से रिकॉर्ड मतदान देखने को मिला।

गुरुवार सुबह तक आधिकारिक मतगणना 91% तक पहुंच गई थी। इसमें केवल 'डबल-लिफाफे' वाले मतपत्र शामिल नहीं थे, जिनकी गिनती पूरी रात चलने वाली थी।

केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार शाम को बताया था कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का गुट अपनी बढ़त बनाए हुए है और अगली नेसेट (संसद) में उसे 53 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि विपक्षी गुट को 48 सीटें मिलने की संभावना है।

बुधवार को ही प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आरोप लगाया था कि इजरायली चुनाव को अरब पार्टियों ने "चुरा" लिया। कड़े मुकाबले वाले इस चुनाव के बाद, न तो उनके राजनीतिक गुट को और न ही मुख्य विपक्षी दल को संसद में बहुमत हासिल करने के लिए पर्याप्त सीटें मिल पाई।

नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने एक बयान जारी कर चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने अरब-पार्टियों पर इजरायल को कमजोर करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।

लिकुड पार्टी ने कहा, "इजरायल के चुनावों को अरब पार्टियों ने हथिया लिया है। ये पार्टियां आतंकवाद का समर्थन करती हैं और यहूदी राज्य को खत्म करना चाहती हैं। इन्होंने रिश्वतखोरी, धमकियों, हिंसा, धोखाधड़ी जैसे गंभीर आपराधिक कृत्य किए हैं और मतदाताओं को जुटाने के लिए अवैध सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है।"



Related News
thumb

यूएन महासभा में क्यूबा के विदेश मंत्री ने किया हंगामा

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिका और क्यूबा के बीच लंबे समय से जारी तनाव मंगलवार को तीखी जुबानी भिड़ंत में बदल गया।


thumb

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ऑर्डर ऑफ जायद सम्मान

फ्लाईदुबई फ्लाइट को हाइजैक होने से बचाने के लिए जान की बाजी लगाने को तैयार भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सर्वोच्...


thumb

भारत ने यूएनएससी में 'डी फैक्टो वीटो' पर उठाए सवाल

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में वीटो को लेकर अपना मत स्पष्ट किया है। भारतीय प्रतिनिधि ने 'डी फैक्टो वीटो' की आलोचना करते हुए क...


thumb

ट्रंप के कट्टर विरोधी लूला चौथी बार बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर लुईज इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपनी वापसी की है। उन्होंने चौथी बार चुनाव जीत कर इतिहास बना दिया है।


thumb

हम सैन्य कार्रवाई रोकने को तैयार, लेकिन देश की जमीन नहीं छोड़ेंगे : ...

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध को जल्द खत्म करने के लिए मौजूदा मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई रोकने को तैयार है, ल...