भारत ने यूएनएससी में 'डी फैक्टो वीटो' पर उठाए सवाल

Posted On:- 2026-10-27




न्यूयॉर्क (वीएनएस)। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में वीटो को लेकर अपना मत स्पष्ट किया है। भारतीय प्रतिनिधि ने 'डी फैक्टो वीटो' की आलोचना करते हुए कहा कि वीटो अधिकार का नहीं बल्कि जिम्मेदारी का एहसास कराता है। सोमवार को महासभा में पांच स्थायी सदस्यों (पी5) के वीटो अधिकारों पर हुई बहस के दौरान, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने बताया कि सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए 'इंटरगवर्नमेंटल नेगोशिएशन्स' (आईजीएन) के तहत यह एक अहम मुद्दा था, लेकिन कुछ देशों ने 'अप्रत्यक्ष वीटो' का इस्तेमाल किया जिससे ये प्रक्रिया अटक गई है। उन्होंने कहा, आईजीएन प्रक्रिया में भी 'आम सहमति' की दलील का इस्तेमाल एक डी फैक्टो वीटो (छिपे हुए) के रूप में किया जा रहा है।

भारत के अनुसार, वीटो पावर का विशेषाधिकार किसी संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ को साधने का साधन नहीं बनना चाहिए।
'यूनाइटिंग फॉर कंसेंसस' नाम के देशों के एक छोटे समूह ने प्रक्रिया संबंधी पैंतरों का इस्तेमाल करके आईजीएन को बातचीत के लिए कोई मसौदा अपनाने से रोक दिया है। इस समूह का नेतृत्व इटली कर रहा है और इसमें पाकिस्तान भी शामिल है।

हरीश ने कहा कि 2008 का महासभा प्रस्ताव, जो आईजीएन के लिए आधारभूत निर्णय है, बिल्कुल स्पष्ट है: इसका मुख्य सिद्धांत 'अधिकतम राजनीतिक स्वीकृति' है, न कि 'आम सहमति'। उन्होंने बताया कि बातचीत के 17 दौर पूरे होने के बाद भी, हमारे पास दिखाने के लिए कोई नतीजा नहीं है। इसका कारण वह 'व्यावहारिक वीटो' है, जिसका आईजीएन को बनाने वाले प्रस्ताव में कोई आधार नहीं है।



Related News
thumb

ट्रंप के कट्टर विरोधी लूला चौथी बार बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर लुईज इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपनी वापसी की है। उन्होंने चौथी बार चुनाव जीत कर इतिहास बना दिया है।


thumb

हम सैन्य कार्रवाई रोकने को तैयार, लेकिन देश की जमीन नहीं छोड़ेंगे : ...

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध को जल्द खत्म करने के लिए मौजूदा मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई रोकने को तैयार है, ल...


thumb

ईरान के सर्वोच्च नेता ने की युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई की मांग

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा है कि अमेरिका और इजरायल के हमलों से देश को हुए नुकसान के लिए मुआवजा दिलाने और ईरानी जनता के अधिकारों की...


thumb

जापान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

जापान के बोनिन द्वीप में रव‍िवार सुबह 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप के झटकों से इलाके में हलचल मच गई।


thumb

ईरान संघर्ष विराम के लिए कूटनीतिक प्रयास दोगुने करेगा ब्रिटेन

ब्रिटेन ने ईरान संघर्ष विराम के लिए अपने कूटनीतिक प्रयासों को और तेज करने का फैसला किया है।