काले चने हमारे किचन का वह सुपर इनग्रेडिएंट है, जिसे अगर मु_ी भर रोज उबालकर खा लिया जाए तो हमारा शरीर लोखंड की तरह मजबूत हो जाएगा।
प्रोटीन से भरपूर है काले चने
काले उबले चने प्लांट बेस्ड प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होते हैं, जो मांसपेशियों की मरम्मत करते है और शरीर की ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
फाइबर में हाई है काले उबले चने
काले उबले चने में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन में सहायता करता है, कब्ज को रोकता है और हेल्दी आंत को बढ़ावा देता है।
विटामिन और खनिजों का अच्छा सोर्स
काले उबले चने में विटामिन (जैसे बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन डी), आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिज होते हैं, जो बॉडी को अंदर से मजबूत बनाते हैं।
एनर्जी बूस्ट करें
कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होने के कारण काले उबले चने शरीर को एनर्जी देते हैं और दिनभर काम करने में भी हमें थकावट नहीं होती है।
हार्ट हेल्थ को बढ़ावा दें
काले उबले चने में मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में मदद करता है।
हड्डियों के स्वास्थ्य में मदद करें
काले उबले चने में पाया जाने वाला कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने और ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद कर सकता है।
त्वचा और बालों में सुधार करें
काले उबले चने में मौजूद पोषक तत्व कोलेजन प्रोडक्शन और कोशिकाओं की मरम्मत कर त्वचा, बालों और नाखूनों को हेल्दी बनाते हैं।
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए ज्यादा भी कपड़े नहीं पहनने चाहिए. ऐसा करने से आपका शरीर ओवरहीटिंग का शिकार भी हो सकता है. दरअसल, जब इंसान को ...
छोटे छोटे गोल आकार के मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स कैल्शियम फाइबर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्षमता को बेहतर बन...
गन्ने का रस का मौसम आ गया है। ये जूस कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और मैंगनीज से भरपूर है। ये जूस एसिडिक गुणों वाला है जो कि कई बीमारियों से...
भाप लेना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। भाप की गर्मी शरीर के फेफड़े को अंदर से साफ करने का काम करती है। यह फेफड़ों और सांस के रास्तों क...
गठिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। इसमें शरीर के टिशूज और हड्डियां समय के साथ तेजी से खराब होने लगते हैं। सिर्फ इतना ह...