सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है गन्ने का रस

Posted On:- 2026-10-27




गन्ने का रस का मौसम आ गया है। ये जूस कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और मैंगनीज से भरपूर है। ये जूस एसिडिक गुणों वाला है जो कि कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। इसके अलावा इस जूस को पीना शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मददगार है। तो, आइए जानते हैं गन्ने का जूस पीने के फायदे।

1. यूटीआई में पिएं गन्ने का जूस

गन्ने का जूस ड्यूरेटिक गुणों से भरपूर है। साथ ही ये एंटीबैक्टीरियल भी है जो कि यूटीआई इंफेक्शन को कम करने में मददगार है। ये ब्लैडर से बैक्टीरिया को फ्लश ऑउट करता है और शरीर में पानी की कमी को कमी को दूर करता है। इस प्रकार से ये यूटीआई इंफेक्शन को कम करता है और बॉडी के पीएच को संतुलित करने में मदद करता है।

2. फैटी लिवर में गन्ने का जूस

गन्ने का जूस लिवर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। ये पित्त को संतुलित रखने में मदद करता है और उन एंजाइम्स को बढ़ावा देता है जिससे लिवर का काम काज तेज होता है। इसके अलावा ये लिवर फंक्शन को तेज करता है, लिवर में जमा फैट को पिघलाने में मदद करता है। इससे बिलीरूबिन के स्तर को संतुलित रखने में मदद मिलती है।

3. हाई कोलेस्ट्रॉल में गन्ने का जूस

हाई कोलेस्ट्रॉल में गन्ने का जूस पीना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद करता है। ये शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और धमनियों को साफ करता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन में तेजी आती है। तो, इस प्रकार से हाई कोलेस्ट्रॉल में गन्ने का जूस पीना फायदेमंद है। तो, मौसम आ गया है तो इन तमाम कारणों से गन्ने का जूस पिएं।



Related News
thumb

रोज खाएं उबले काले चने... मिलेंगे जबरदस्त फायदे...

काले उबले चने में पाया जाने वाला कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने और ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद कर सकता है।


thumb

सर्दियों में गर्म पानी से नहाना हो सकता है नुकसानदायक

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए ज्यादा भी कपड़े नहीं पहनने चाहिए. ऐसा करने से आपका शरीर ओवरहीटिंग का शिकार भी हो सकता है. दरअसल, जब इंसान को ...


thumb

पोषक तत्वों से भरपूर है मखाना...

छोटे छोटे गोल आकार के मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स कैल्शियम फाइबर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्षमता को बेहतर बन...


thumb

सर्दियों में भाप लेने के फायदे

भाप लेना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। भाप की गर्मी शरीर के फेफड़े को अंदर से साफ करने का काम करती है। यह फेफड़ों और सांस के रास्तों क...


thumb

इन चीजों से दूर ही रहें गठिया के मरीज

गठिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। इसमें शरीर के टिशूज और हड्डियां समय के साथ तेजी से खराब होने लगते हैं। सिर्फ इतना ह...