भिलाई निगम चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, हर वार्ड में समिति बनाने पर जोर

Posted On:- 2026-10-25




हर वार्ड में एक ही प्रत्याशी के संकल्प के साथ चुनाव में उतरने की रणनीति

भिलाई (वीएनएस)। भिलाई नगर निगम के आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को स्मृति नगर स्थित विवेकानंद भवन में चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वार्ड में एक वार्ड समिति बनाई जाए, जिसमें सभी वर्ग के लोगों को शामिल किया जाए और उनकी सहमति से प्रत्याशी का चयन किया जाए। पूरा प्रयास हो कि हर वार्ड से एक ही नाम पर सहमति बने।

बैठक की शुरुआत वंदेमातरम से हुई। महापौर नीरज पाल ने स्वागत भाषण में कहा कि इस बार फिर भिलाई निगम में कांग्रेस का झंडा फहराना है। भिलाई की जीत का संदेश प्रदेश ही नहीं पूरे देश तक जाएगा। जिस वार्ड से एक ही प्रत्याशी का नाम आएगा, उसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी फाइनल कर देगी।

भूपेश बघेल ने कहा कि यदि किसी वार्ड से दो-तीन नाम आते हैं तो पार्टी तय करेगी और उसे हर कार्यकर्ता को मानना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव आयोग ने एक ही EVM में वार्ड प्रत्याशी और महापौर दोनों का नाम रख दिया है, जिससे कन्फ्यूजन होगा। इस पर आपत्ति दर्ज होनी चाहिए और महापौर नीरज पाल को इसका कानूनी पक्ष देखने के लिए अधिकृत किया।

पर्यवेक्षक धनेंद्र साहू ने कहा कि भिलाई निगम चुनाव काफी महत्वपूर्ण है और परीक्षा की घड़ी है। हम पर्यवेक्षक नहीं, साथी और सहयोगी के रूप में कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। हर वार्ड समिति में परंपरागत कट्टर कांग्रेसियों को शामिल किया जाए।

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भिलाई निगम चुनाव का प्रभाव 7 विधानसभाओं पर पड़ता है। तत्काल सेक्टर, वार्ड, बूथ स्तर की बैठक की जाए। योग्य प्रत्याशी को ही टिकट मिले। पिछले चुनाव में जिन्होंने हराने का काम किया, उन्हें टिकट नहीं देना है। भले एक-दो वार्ड हार जाएं, लेकिन महापौर जिताना जरूरी है।

प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार वादाखिलाफी कर रही है।  विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के सुशासन का बुखार उतर चुका है, उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जीतने वाले कार्यकर्ता को ही टिकट मिले। संचालन जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने किया तथा आभार पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने व्यक्त किया।



Related News
thumb

बानबरद में पंडवानी महासम्मेलन, सीएम साय भी हुए शामिल

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श...


thumb

टेगौर नगर पटवा भवन में आज ‘जिन शासन के सितारे, दादा गुरुदेव हमारे’ ...

जैन समाज के चारों दादा गुरुदेव के जीवन, साधना और चमत्कारिक प्रसंगों को नाट्य रूपांतरण के जरिए जीवंत करने के लिए 25 अक्टूबर को टैगोर नगर स्थित पटवा ...


thumb

28 अक्टूबर को मोहला में जिला स्तरीय युवा उत्सव का होगा आयोजन

शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा उत्सव का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी कलात्मक एवं ...


thumb

दीपावली पर अस्थायी पटाखा दुकान लगाने के लिए 23 अक्टूबर से 4 नवंबर त...

इच्छुक आवेदक विस्फोटक नियम, 2008 के प्रावधानों एवं निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए दिनांक 23 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक आवेदन प्रस्...


thumb

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय अंबागढ़ चौकी का ...

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने ग्राम कान्हे में जिला न्यायालय अंबागढ़ चौकी के लिए आवंटित भूमि तथा न्यायाल...