भारतीय महिला टीम ने पहले टी-20 में जिम्बाब्वे को हराया

Posted On:- 2026-10-17




रायपुर (वीएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। स्मृति मंधाना ने पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर जीत के साथ आगाज किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 114/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में भारत ने 15.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।  

मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला सही साबित हुआ। केलिस नधलोवु (42) और शार्ने मेयर्स (43) को छोड़कर जिम्बाब्वे का कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। जवाब में भारतीय टीम को शुरुआती झटके लगे और एक समय टीम का स्कोर 19/4 था। यहां से दीप्ति शर्मा (49) और अपना पहला मैच खेल रही निकी प्रसाद (39) ने रिकॉर्ड साझेदारी निभाई और भारतीय टीम को जीत दिला दी।

मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 चौके पूरे करने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं। इस प्रारूप में चौके लगाने के मामले में वह अन्य बल्लेबाजों से काफी आगे हैं। इस सूची में श्रीलंका की चमारी अटापट्टू 563 चौकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 525 चौकों के साथ 500 से अधिक चौके लगाने वाली अन्य महिला बल्लेबाज हैं।

भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। क्रांती गौड़ ने 2 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं, नंदनी शर्मा ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी रेट 2.80 की रही। शफाली वर्मा ने 3 ओवर में 20 रन दिए, लेकिन उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। दीप्ति ने 4 ओवर में 22 रन दिए। उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला। अरुंधति रेड्डी और श्री चरणी को एक-एक सफलता मिली।

दीप्ति ने 37 गेंदों का सामना किया और 49 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 132.43 की रही। इस खिलाड़ी ने निकी के साथ मिलकर 63 गेंदों में 82 रन की साझेदारी निभाई और यहीं से पूरा मुकाबला भारत के पक्ष में आ गया।दीप्ति ने अब तक 158 मुकाबले खेले हैं और इसकी 102 पारियों में 22.58 की औसत से 1,355 रन बनाए हैं। निकी ने 35 गेंदों में 39 रन बनाए।



Related News
thumb

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी

अपनी कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे विश्व कप 2025 का चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ दी है।


thumb

एशियाड में भारत का ऐतिहासिक गोल्ड:15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सबसे...

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रनों से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।


thumb

भव्य क्लोजिंग सेरेमनी के साथ एशियन गेम्स 2026 का समापन, भारत 85 पदक...

शानदार क्लोजिंग सेरेमनी के साथ एशियन गेम्स 2026 का रविवार को समापान हो गया। क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ओर से शूटिंग में दो गोल्ड समेत तीन मेडल जी...


thumb

भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।


thumb

पुरुष रिकर्व टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल

भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम को शुक्रवार को ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वायर में फाइनल में नौ बार की चैंपियन दक्षिण कोरियाई टीम ने हर...