भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड

Posted On:- 2026-10-03




नई दिल्ली (वीएनएस)। एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने पूरे 20 ओवर खेले, लेकिन 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी। 

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 61 रन बनाए। उनकी पारी में 7 छक्के शामिल रहे। वहीं तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर 51 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 छक्के लगाए। भारतीय बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर टीम 200 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही और पाकिस्तान के सामने 212 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने भारतीय गेंदबाजों का मुकाबला करते हुए 96 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा सईम अयूब ने 29 रन बनाए। हालांकि, बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके और पाकिस्तान निर्धारित 20 ओवर में 192 रन तक ही पहुंच सका। भारत की गेंदबाजी में अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट हासिल किए और पाकिस्तान के रन चेज पर अंकुश लगाया।



Related News
thumb

एशियाड में भारत का ऐतिहासिक गोल्ड:15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सबसे...

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रनों से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।


thumb

भव्य क्लोजिंग सेरेमनी के साथ एशियन गेम्स 2026 का समापन, भारत 85 पदक...

शानदार क्लोजिंग सेरेमनी के साथ एशियन गेम्स 2026 का रविवार को समापान हो गया। क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ओर से शूटिंग में दो गोल्ड समेत तीन मेडल जी...


thumb

पुरुष रिकर्व टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल

भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम को शुक्रवार को ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वायर में फाइनल में नौ बार की चैंपियन दक्षिण कोरियाई टीम ने हर...


thumb

एशियन गेम्स 2026 : लवलीना ने भारत को दिलाया 12वां स्वर्ण पदक

एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में लवलीना बोरगोहेन ने चीनी मुक्केबाज बाओ जियाई को हराकर गोल्ड मेडल जीता है।


thumb

एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के रोमांचक सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। मुकाबले में भारत ने एक समय 3-...