लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

Posted On:- 2026-10-17




नई दिल्ली (वीएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, वे फिलहाल आईसीयू में हैं और सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजी डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

शनिवार सुबह ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा नई दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचे और आडवाणी का हेल्थ अपडेट लिया। बता दें कि शुक्रवार देर शाम आडवाणी को अस्पताल लाया गया था। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के मुताबिक 98 वर्षीय आडवाणी को शाम 7:30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी साल मई में भी उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। कुछ दिनों तक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी पूर्व उप प्रधानमंत्री को मेडिकल जांच और इलाज के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उस वक्त भी वे डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में थे।

लालकृष्ण आडवाणी भाजपा के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। उन्होंने तीन बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। वे 1986 से 1990 तक, 1993 से 1998 तक और 2004 से 2005 तक वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में अहम भूमिका निभाई। वे 1998 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे और 2002 से 2004 तक देश के उप प्रधानमंत्री पद पर रहे। लालकृष्ण आडवाणी मुख्य रूप से दो अलग-अलग अवधियों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। पार्टी के कई नेता और समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।



Related News
thumb

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों...

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला श्री पदम में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फ...


thumb

विपक्ष की "सत्ता परिवर्तन" की मांग से उसका असली एजेंडा उजागरःनितिन ...

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने का आरोप लगाया है।


thumb

सुप्रीम कोर्ट ने निखिल वागले,संजय राउत को भेजा अवमानना नोटिस, CJI प...

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत पर की गई टिप्पणियों के मामले में पत्रकार निखिल वागले और सांसद संजय राउत को आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया है।


thumb

परिसीमन प्रस्तावों पर पीएम मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का पत्र, स...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौथा पत्र लिखकर परिसीमन प्रस्तावों पर संसद में विधेयक पेश करने से पहले सर्वदलीय...


thumb

चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में शुरू किया एसएसआर दलों को मिलेगी वोटर ल...

विपक्ष के भारी विरोध के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए मतदाताओं के लिए स्पेशल समरी रिवीजन शुरू करन...