दिसंबर में 2 दिवसीय दौरे पर कनाडा जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

Posted On:- 2026-10-16




नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने दिसंबर में कनाडा के 2 दिवसीय दौरे पर जाएंगे। ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री 11 और 12 दिसंबर को कनाडा प्रवास पर रहेंगे। उच्चायोग ने यह घोषणा मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच मंगलवार को हुई टेलीफोन वार्ता के बाद की है। बातचीत में दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के प्रयासों को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है।

उच्चायोग ने एक्स पर मोदी के दौरे को लेकर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 दिसंबर 2026 को कनाडा का दौरा करेंगे। हाल ही में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ हुई बातचीत में, दोनों नेताओं ने संबंधों में सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों में ठोस परिणाम प्राप्त करने की दिशा में काम करने पर सहमति व्यक्त की।

इससे पहले प्रधानमंत्री कार्नी ने कैलगरी में इसकी जानकारी दी थी। मोदी और कार्नी की फोन पर बात ऐसे समय पर हुई है, जब कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू एक व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए 6 दिवसीय भारत दौरे पर हैं।

दोनों देश इस वर्ष के अंत तक एक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका लक्ष्य 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करके सालाना 70 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। कनाडा के साथ भारत के संबंधों के बिगड़ने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा इसे सुधारने पर बल देगी। वर्ष 2023 में, पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाउस ऑफ कॉमन्स में आरोप लगाया था कि सिख कार्यकर्ता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय सरकार के एजेंट शामिल थे।

इससे दोनों देशों के राजनयिक संबंधों पर असर पड़ा था। हालांकि, पिछले साल कार्नी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत के प्रति रुख में बदलाव आया है।



Related News
thumb

विपक्ष की "सत्ता परिवर्तन" की मांग से उसका असली एजेंडा उजागरःनितिन ...

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने का आरोप लगाया है।


thumb

सुप्रीम कोर्ट ने निखिल वागले,संजय राउत को भेजा अवमानना नोटिस, CJI प...

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत पर की गई टिप्पणियों के मामले में पत्रकार निखिल वागले और सांसद संजय राउत को आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया है।


thumb

परिसीमन प्रस्तावों पर पीएम मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का पत्र, स...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौथा पत्र लिखकर परिसीमन प्रस्तावों पर संसद में विधेयक पेश करने से पहले सर्वदलीय...


thumb

चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में शुरू किया एसएसआर दलों को मिलेगी वोटर ल...

विपक्ष के भारी विरोध के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए मतदाताओं के लिए स्पेशल समरी रिवीजन शुरू करन...


thumb

कनॉट प्लेस में प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कॉजपा नेता अभिजीत दीपके को...

यहां कनॉट प्लेस में आयोजित 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके को पुलिस ने उनके आवास से निकलते ...


thumb

लोकतंत्र अराजकता फैलाने का लाइसेंस नहीं : राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समानांतर प्रदर्शनों को लेकर का...