राजनांदगांव (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के हित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं उनके बच्चों की शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मंडल की नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में छुरिया विकासखंड के ग्राम मोरकुटुम्ब की भगवती खुर श्याम को नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। हितग्राही भगवती खुर श्याम ने बताया कि नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता से उन्हें कम्प्यूटर की पढ़ाई करने में मदद मिली है। इस सहायता से उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिला और कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में आगे बढऩे का अवसर मिला। शासन की इस पहल से श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा के लिए आर्थिक संबल मिल रहा है। नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके बेहतर भविष्य की राह प्रशस्त करने में सहायक सिद्ध हो रही है। भगवती खुर श्याम ने नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त करने हेतु मिली आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु भैया का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
पंजीयन कार्ड मिलने से प्रकाश सिन्हा के लिए मंडल द्वारा संचालित पात्रता आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं से जुडऩे का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह पहल निर्मा...
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने ई-श्रम साथी योजना संचालित की जा रही है। इस पहल...
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं क...
शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर...
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतनीकरण के लिए 5 से 31 अक्टूबर 2026 तक व...