संगीता बाई यादव को बच्चों की पढ़ाई के लिए मिला आर्थिक संबल

Posted On:- 2026-10-12




मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना

राजनांदगांव (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग प्रदान करने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने से बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिल रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा निवासी श्रीमती संगीता बाई यादव को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना अंतर्गत 2 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

श्रीमती संगीता बाई यादव ने बताया कि योजना अंतर्गत प्राप्त राशि से अपने बच्चों के लिए पुस्तकें एवं कॉपियां खरीदने में मदद मिली है। साथ ही बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए होने वाले खर्च में भी राहत मिली है। इस आर्थिक सहायता से बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिला और परिवार पर पढ़ाई के खर्च का व्यय कम हुआ। मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक है। श्रीमती संगीता बाई यादव ने मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना अंतर्गत  बच्चों की पढ़ाई के लिए मिले सहयोग के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।



Related News
thumb

नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से भगवती खुर श्याम को कम्प्यूटर की पढ़ा...

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के हित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं उनके बच्चों की शिक्षा एवं उज्ज...


thumb

नि:शुल्क पंजीयन कार्ड से श्रमिक प्रकाश सिन्हा को मिला शासकीय योजना...

पंजीयन कार्ड मिलने से प्रकाश सिन्हा के लिए मंडल द्वारा संचालित पात्रता आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं से जुडऩे का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह पहल निर्मा...


thumb

ई-श्रम साथी एप से श्रीमती प्रियंका कोहिले के लिए काम पाना हुआ आसान

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने ई-श्रम साथी योजना संचालित की जा रही है। इस पहल...


thumb

महतारी वंदन योजना से शशिकला साहू को मिल रहा आर्थिक संबल

शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर...


thumb

खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु विशेष अभि...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतनीकरण के लिए 5 से 31 अक्टूबर 2026 तक व...