इंफाल (वीएनएस)। मणिपुर में हिंसा का नया दौर शुरू हो गया है। कामजोंग, कांगपोकपी और उखरुल जिलों में बीते 24 घंटे में नगा और कुकी समुदाय में हुई झड़प में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। कामजोंग में कम से कम 14 घर जला दिए गए, जिसके बाद अधिकारियों ने चासाद पुलिस स्टेशन के 400 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। कुकी संगठनों ने कांगपोकपी जिले में आज बंद का आह्वान किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, हिंसा की शुरुआत नागा-बहुल कामजोंग जिले के कुकी-बहुल चस्साद गांव में 42 वर्षीय महिला की मौत के बाद हुई। इस महिला को शुक्रवार रात सशस्त्र समूहों और सुरक्षा बलों के बीच हुई गोलीबारी में गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाकर्मी पुलिस स्टेशन के पास अवैध बंकरों को हटा रहे थे। इस दौरान हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाई। सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी गोलीबारी की। इसकी चपेट में आकर महिला को गोली लग गई।
महिला की मौत के बाद हिंसा का दौर शुरू हो गया। शनिवार को कामजोंग और उरखुल जिलों में हिंसा के दौरान कम से कम 5 लोग मारे गए, जबकि चासाद में 10 घर और 20 दुकानें जला दी गईं। उखरुल में याओलेन के नजदीक 40 वर्षीय संदीप राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार तड़के कामजोंग के निंगचोउ गांव में 2 नगा ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
दिल्ली में प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नागरिकों को नियमों के तहत विरोध करने का अधिकार है। अदालत ने निर्देश दिया कि लोगों की आवाजाही ...
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन तय समय पर होगा। लोकतंत्र और मतदान अधिकार...
मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में कथित गड़बड़ी को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने 20 मुकदमे दर्ज किए हैं। इस दौरान पथराव में 15 ...
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के तीन नेताओं को रविवार को रिहा कर दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के मामले में प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत को पत्र लिखकर मुलाक...