नई दिल्ली(वीेएनएस)।मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में कथित गड़बड़ी को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने 20 मुकदमे दर्ज किए हैं। इस दौरान पथराव में 15 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए और 7,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। कमला मार्केट थाने में दर्ज प्राथमिकी में हिंदू रक्षा दल से जुड़े चार लोगों की गिरफ्तारी भी शामिल है।
दिल्ली पुलिस ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में 20 प्राथमिकी दर्ज की हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों में कमला मार्केट थाने में दर्ज एक प्राथमिकी भी शामिल है, जिसमें दक्षिणपंथी हिंदू रक्षा दल से जुड़े होने का दावा करने वाले चार लोगों को विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ मारपीट और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने बताया कि इन प्राथमिकी में पुलिसकर्मियों पर हमला करने और सरकारी कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा पहुंचाने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। कॉजपा द्वारा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आहूत इस प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए 30,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया था।
इस दौरान विपक्ष के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित 7,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शन के दौरान पथराव की कई घटनाएं सामने आईं, जिनमें 15 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल भी शामिल हैं जिन्हें सफदरजंग फ्लाईओवर के पास ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा और उनके समर्थकों को हिरासत में लेते समय हाथ में चोट लग गई।मध्य दिल्ली में जगह-जगह बैरिकेडिंग और प्रतिबंधों के बीच पुलिस ने आकाशवाणी भवन, इम्तियाज अली मार्ग, हनुमान मंदिर और केरल हाउस सहित कई स्थानों से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था।
दिल्ली में प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नागरिकों को नियमों के तहत विरोध करने का अधिकार है। अदालत ने निर्देश दिया कि लोगों की आवाजाही ...
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन तय समय पर होगा। लोकतंत्र और मतदान अधिकार...
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के तीन नेताओं को रविवार को रिहा कर दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के मामले में प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत को पत्र लिखकर मुलाक...