एमसीबी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 05 अक्टूबर 2026 को विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के आत्मानंद स्कूल ग्राउंड में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ एवं विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के माध्यम से किया जा रहा है।
सेवा सेतु शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सहायता एवं योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी। शिविर का उद्देश्य आमजन को विभिन्न शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देते हुए एक ही स्थान पर अनेक विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना है।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास की चाबी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम पंजीयन एवं आधार अपडेट सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, कृषि एवं किसान कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं कौशल विकास, आवास सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इस सेवा सेतु शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राही अपनी आवश्यकताओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ योजनाओं के लिए आवेदन एवं आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर सकेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने में सहयोग करेंगे।
जिला प्रशासन ने मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के नागरिकों एवं ग्रामीणों से अपील की है कि वे 05 अक्टूबर को आत्मानंद स्कूल ग्राउंड में आयोजित सेवा सेतु शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं।
सेवा संकल्प अभियान के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद...
वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप मार्गदर्शन और दिशा निर्देश पर रविवार को नवा रायपुर में साइकिल रैली निकाली गई। इस आयोजन का मुख्...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने अपने एक वर्ष के सफर में ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों तक सार्वजनि...