रायपुर(वीएनएस)।वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप मार्गदर्शन और दिशा निर्देश पर रविवार को नवा रायपुर में साइकिल रैली निकाली गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता और युवाओं में वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। पूरे प्रदेश में वन्यजीव सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज में प्रकृति और जीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ सके।
यह साइकिल रैली वीआईपी रोड रायपुर के राम मंदिर से शुरू हुई और 25 किलोमीटर का लंबा सफर तय करते हुए जंगल सफारी में समाप्त हुई। इस साइकिल रैली में 100 से अधिक साइक्लिस्ट ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और जंगल सफारी के संचालक ने भी खुद साइकिल चलाकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।रैली के नंदनवन पहुंचने के बाद सभी प्रतिभागियों ने जंगल सफारी और जू का भ्रमण किया। यहाँ उन्होंने विभिन्न वन्यजीवों को नज़दीक से देखा और उनके संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली की अधिक खपत और बढ़ते बिल से परेशान थे। परिवार पर हर महीने बिजली बिल के भुगतान का अतिरिक्त आ...
पल्लवी ने बताया कि उनके पति वाहन चालक हैं। श्रम विभाग से योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। योजना के अंतर्गत उनकी पहली संतान के जन्म पर...
ग्रामीणों की इस जरूरत को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से स्वीकृत राशि के माध्यम से क्रेडा विभाग के सहयोग से ग्राम चोरभ...
अपने अनुभव साझा करते हुए लाभार्थी श्रीमती महंत कहती हैं, “बिहान समूह से जुड़ने के बाद मुझे अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला। ग्राम संगठन से मिली ...
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन म...
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ ज...