मोहला (वीएनएस)। संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, अटल नगर, नवा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के रोजगार इच्छुक बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में आयोजित होगा।
मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 8,720 पदों पर चयन की प्रक्रिया की जाएगी। रोजगार मेले का उद्देश्य नियोजकों और रोजगार इच्छुक आवेदकों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराना तथा मेला स्थल पर ही साक्षात्कार के माध्यम से चयन की प्रक्रिया को सुगम बनाना है।
अभ्यर्थियों को मेले में अपने साथ समस्त शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।
- ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, चयनित युवाओं को 8 अक्टूबर को मिलेंगे ऑफर लेटर
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अभ्यर्थी "erojgar.cg.gov.in पोर्टल" https://erojgar.cg.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले से संबंधित जानकारी रोजगार विभाग की वेबसाइट एवं छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर भी उपलब्ध है। मेले के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री तथा कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के मंत्री गुरू खुशवंत साहेब की मौजूदगी में चयनित युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए ई-रोजगार पोर्टल, जिला रोजगार कार्यालय, राजनांदगांव अथवा दूरभाष क्रमांक 07744-299523 पर संपर्क किया जा सकता है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद...
वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप मार्गदर्शन और दिशा निर्देश पर रविवार को नवा रायपुर में साइकिल रैली निकाली गई। इस आयोजन का मुख्...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने अपने एक वर्ष के सफर में ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों तक सार्वजनि...