कोरबा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत सैला स्थित माध्यमिक शाला परिसर में आज विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों से कुल 133 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 70 का निराकरण किया गया। शेष 63 आवेदन आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजे गए।
शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 23 हितग्राहियों को किसान किताब, 13 को बी-1 एवं खसरा तथा स्वामित्व योजना के अंतर्गत 22 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने तीन हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और तीन को वय वंदन कार्ड प्रदान किए। शिक्षा विभाग द्वारा पांच बच्चों को जाति प्रमाण पत्र दिए गए।
उद्यानिकी विभाग ने पांच हितग्राहियों को सब्जी मिनी किट प्रदान किए तथा 150 पौधों का वितरण किया। जनपद पंचायत पाली की ओर से दो हितग्राहियों को छड़ी और तीन को श्रवण यंत्र दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चार समूहों को चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान किया गया। साथ ही तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।
शिविर में जिला पंचायत सभापति माया रूपेश कंवर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दिलहरण कश्यप, जनपद सदस्य धर्मेंद्र राज, बृजेश यादव, विपिन कौशिक, कमल बरेठ, कृष्णा यदु, कीर्ति कश्यप, कामता जायसवाल, गणेश चौहान सहित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंच उपस्थित रहे। जनपद पंचायत पाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहनीश आनंद देवांगन, तहसीलदार भूषण मंडावी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शिविर में मौजूद रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत आज टी.पी. नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम, कोरबा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवस...
वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में राजीव गांधी इंडोर ऑडोटोरियम में अंतर्राष...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा यात्रा बाइक रैली आज कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र पसान पहुंची। जिले में प्रवेश पर...
नगर पालिका परिषद दीपका ने आज कटघोरा रोड से बजरंग चौक तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक मार्ग और यातायात मे...
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र अंतर्गत पुष्प वाटिका में विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजि...
पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत सैला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में 12 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर स्थल पर अतिथियों के हाथ...