सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा जिले में भव्य स्वागत

Posted On:- 2026-10-01




कोरबा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा यात्रा बाइक रैली आज कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र पसान पहुंची। जिले में प्रवेश पर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने रैली का भव्य स्वागत किया। माथे पर तिलक लगाई गई। बाइक रैली में शामिल युवाओं में उत्साह देखा गया। यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी और विभिन्न स्थानों पर सेवा गतिविधियों में भाग लिया। रैली रात में कटघोरा पहुँची।

2 अक्टूबर को सुबह 6.30 बजे रैली में शामिल जनप्रतिनिधि वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 9.15 बजे पोड़ी-उपरोड़ा के केंद्रीय आश्रम में सेवा कार्य और संतों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पसान में स्वागत करने वाले में रायपुर से दीक्षा अग्रवाल, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, हिमांशु पांडेय, तुषार साहू, पीयूष अग्रवाल और लेखराम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Related News
thumb

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान, सम्...

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत आज टी.पी. नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम, कोरबा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवस...


thumb

वृद्धजनों का अनुभव और आशीर्वाद नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का आधार : ...

वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में राजीव गांधी इंडोर ऑडोटोरियम में अंतर्राष...


thumb

दीपका में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया, 62 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया

नगर पालिका परिषद दीपका ने आज कटघोरा रोड से बजरंग चौक तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक मार्ग और यातायात मे...


thumb

स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश के साथ दीपका के पुष्प वाटिका में किया गय...

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र अंतर्गत पुष्प वाटिका में विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजि...


thumb

सेवा सेतु शिविर में 12 स्कूली बच्चों को मिले जाति प्रमाण पत्र

पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत सैला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में 12 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर स्थल पर अतिथियों के हाथ...