कोरबा (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम सिंघिया स्थित हाई स्कूल मैदान में आज विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों से कुल 436 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 92 का निराकरण किया गया। शेष 344 आवेदन संबंधित विभागों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजे गए।
शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रताप मरावी, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण मरकाम, जनपद सदस्य सरस्वती जायसवाल, चतुर भुवन नायक एवं कन्हैया चौहान तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनोज कुमार बंजारे की उपस्थिति में हुआ।
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश निर्मलकर ने शिविर के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से विभागीय स्टॉलों पर अधिकारियों को अपनी मांग और समस्याओं से संबंधित आवेदन देने तथा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। अतिथियों ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी तथा जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र प्रदान किए। राजस्व संबंधी प्रकरणों पर भी कार्रवाई की गई। कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, वन और खाद्य विभाग के स्टॉलों पर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत आज टी.पी. नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम, कोरबा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवस...
वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में राजीव गांधी इंडोर ऑडोटोरियम में अंतर्राष...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा यात्रा बाइक रैली आज कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र पसान पहुंची। जिले में प्रवेश पर...
नगर पालिका परिषद दीपका ने आज कटघोरा रोड से बजरंग चौक तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक मार्ग और यातायात मे...
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र अंतर्गत पुष्प वाटिका में विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजि...
पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत सैला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में 12 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर स्थल पर अतिथियों के हाथ...