शिरडी, शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के लिए चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुआ 410 दर्शनार्थियों का जत्था

Posted On:- 2026-09-29




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री दर्शन योजना के तहत जिले के 410 वरिष्ठ नागरिकों को चार दिवसीय धार्मिक यात्रा के लिए रवाना किया गया। दर्शनार्थियों का जत्था शिरडी, शनि शिंगणापुर एवं त्र्यंबकेश्वर के दर्शन के लिए रवाना हुआ। नगरपालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरूण कौशिक एवं रामचरण कोर्राम ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग एवं जनपद पंचायत कांकेर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

धार्मिक यात्रा पर रवाना होने को लेकर वरिष्ठ नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। दर्शनार्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन की उनकी लंबे समय से इच्छा थी, जो मुख्यमंत्री दर्शन योजना के माध्यम से पूरी हो रही है। उन्होंने इस यात्रा के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दर्शन योजना के माध्यम से उन्हें धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। यह यात्रा उनके लिए यादगार अनुभव रहेगी।



Related News
thumb

कलेक्टर व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कल...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : युवाओं को नागरिक विज्ञान से जोड़कर पर्यावरण सं...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर वन मंडल द्वारा जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता पर ज्ञान एवं जागरूकता कार्यक्रम सह प्रशिक...


thumb

महतारी वंदन से जशपुर की महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, 639 करोड़ से अध...

छत्तीसगढ़ की महिला सशक्तिकरण यात्रा में महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेत...


thumb

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता क...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़...



thumb

गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित, जिले में मदिरा दुकाने...

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रोहित व्यास द्वारा आबकारी आयुक्त छ.ग. के निर्देश के परिपेक्ष्य में 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिव...