जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही भविष्य के लिए बचत भी कर रही हैं।
जशपुर की रहने वाली निर्मला बाई के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक संबल का माध्यम बनी है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली 1 हजार रुपये की सहायता राशि को वे अपनी बेटी के बैंक खाते में जमा करवाती हैं। इसके साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राशि की बचत भी करती हैं।
निर्मला बाई बताती हैं कि नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। वे योजना की राशि को अपनी बेटी के खाते में जमा करवाकर भविष्य के लिए सुरक्षित कर रही हैं। उनका मानना है कि आज की छोटी-छोटी बचत भविष्य में बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगी।
निर्मला बाई कहती हैं, “महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली राशि को मैं अपनी बेटी के खाते में जमा करवाती हूं। कुछ पैसे भविष्य के लिए बचाकर भी रखती हूं, ताकि आगे चलकर मुझे किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े। सरकार की यह मदद मेरे लिए बहुत बड़ा सहारा है।”
महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं में बचत की आदत को बढ़ावा देने के साथ उन्हें आर्थिक निर्णयों में अधिक सक्षम बनाने में मदद कर रही है। निर्मला बाई की यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करती है।
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कल...
सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर वन मंडल द्वारा जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता पर ज्ञान एवं जागरूकता कार्यक्रम सह प्रशिक...
छत्तीसगढ़ की महिला सशक्तिकरण यात्रा में महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेत...
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रोहित व्यास द्वारा आबकारी आयुक्त छ.ग. के निर्देश के परिपेक्ष्य में 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिव...