मुंबई (वीएनएस)। नवरात्रि का त्योहार करीब है और इस पावन अवसर पर सनशाइन म्यूज़िक ने अपना नया गाना “शामो से सवेरा” के साथ म्यूज़िकल बूस्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। गाने को अर्पिता मुखर्जी ने अपनी आवाज से सजाया है, जबकि इसमें सारा खान और कृष पाठक नजर आ रहे हैं। इस नए कोलेबोरेशन वाले गरबा ट्रैक को रिलीज़ कर दिया गया है, जो इस फेस्टिव सीजन की एक्साइटमेंट को बढ़ाने वाला है।
यह म्यूज़िक वीडियो खुद में नवरात्रि की वाइब्रेंट एनर्जी को लिए हुए है। वीडियो में सारा खान और कृष पाठक सेंटर स्टेज पर हैं। स्क्रीन शेयर कर यह दोनों रील ही नहीं बल्कि रियल कपल भी हैं, उन्हें उनके प्यार भरे पलो और खास केमिस्ट्री के लिए सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जाता है। ऐसे में इस ट्रैक के जरिए मेकर्स इस जोड़ी को स्क्रीन पर लेकर आए हैं। त्योहार के जश्न में डूबी यह जोड़ी गाने में अपनी नेचुरल केमिस्ट्री से और ज्यादा चार्म जोड़ती है और गाने पर झूमते हुए समा बांध रही है।
https://youtu.be/TvNKGZHOi60?si=p9fXYM8VwiMyu83x
इसके शानदार विज़ुअल्स से लेकर डांस सीक्वेंस और आकर्षक बिट्स तक, त्योहार के रंग में रंगे म्यूजिक लवर्स के लिए एक दम परफेक्ट माहौल बनाता है। यह एक ऐसा गाना है जिसपर हर कोई अपने दोस्तों और परिवार के साथ नवरात्रि के जश्न को थिरकते हुए माना सकता है।
वीडियो में अर्पिता मुखर्जी भी हैं, जिनकी मौजूदगी इस ट्रैक की खूबसूरती में चारचांद लगा रही है, वहीं उनकी खूबसूरत आवाज़ गाने को एक शानदार फेस्टिव टच देती है। मेल वोकल की बात करें तो इसे बंदिश वाज़ ने ने गुजराती में गाया हैं, जबकि वैभव शर्मा ने इसके बोल लिखे हैं और संतोष आर नायर ने म्यूज़िक कंपोज और प्रोड्यूस किया है। इस गाने को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है,, जबकि सुरेश थॉमस और आशिन ए. शाह को-प्रोड्यूसर हैं। गाना सनशाइन म्यूज़िक लेबल के बैनर तले रिलीज़ किया गया है।
स्टार स्टडेड कोलैबोरेशन से लेकर कैची साउंड और आकर्षक वीडियो तक, शामो से सवेरा इस त्योहार के मौके पर बिगेस्ट नवरात्रि सॉन्ग्स में से एक होने के लिए तैयार है। गरबा नाइट्स की शुरुआत के साथ यह गाना लोगों को अपनी बेट्स पर नचाने के लिए तैयार है।
दो साल पहले, NTR देवरा: पार्ट 1 के साथ बड़े पर्दे पर आए थे, अपने साथ एक बड़ी पर्सनैलिटी, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और ज़बरदस्त एनर्जी लेकर आए थे जिसन...
कुणाल खेमू स्टारर 'वाइब' साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक रही है। थिएटर में रिलीज़ होने के बाद से फिल्म को दर्शकों द्वारा जबरद...
अयोध्या की विश्वप्रसिद्ध रामलीला इस बार दिल्ली में भव्य मंचन के साथ भगवान श्रीराम की गाथा को नए रंग-रूप में प्रस्तुत करेगी।
मलयालम सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सावित्री श्रीधरन का निधन हो गया है। उनकी उम्र 83 साल थी और उम्र संबंधी बीमारियों से लड़ते हुए उन्होंने 23 सितंबर क...
डेमोल शाइन इंडिया द्वारा निर्मित ‘बिग बॉस हिंदी’ का 20वां सीजन 6 सितंबर को प्रीमियर हुआ और पहले ही दिन से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।