कुणाल खेमू की 'वाइब' को वीरेंद्र सहवाग ने सराहा, कॉन्सेप्ट-कहानी को बताया शानदार

Posted On:- 2026-09-29




मुंबई (वीएनएस)। कुणाल खेमू स्टारर 'वाइब' साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक रही है। थिएटर में रिलीज़ होने के बाद से फिल्म को दर्शकों द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म खुद में खूब सारा उथल पुथल, एक्शन के साथ ह्यूमर और मजेदार ट्विस्ट्स  लिए हुए है। इस तरह से अपनी रिलीज़ के बाद से ही फिल्म दर्शकों के दिलों को जीत रही है और देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करते हुए मज़बूती से परफॉर्म बनी हुई है।

फिल्म और इसके अनोखे कॉन्सेप्ट की सेलिब्रिटीज़ और क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक, सभी खूब सराहना कर रहे हैं। ऐसे में इस लिस्ट में अपना नाम शामिल करने वाले नए सेलिब्रिटी की बात करें तो वह हैं क्रिकेट की दुनिया के लीजेंड वीरेंद्र सहवाग। एक हाल ही में दिए इंटरव्यू में, वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि उन्होंने वाइब' देखी है और फिल्म का कॉन्सेप्ट "बहुत शानदार" है।

वीरेंद्र सहवाग ने शेयर करते हुए कहा है, "हाल ही में मैंने कुणाल खेमू की फिल्म वाइब' थिएटर्स में देखी। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं शुक्रवार, शनिवार, या रविवार के दिन अपने बच्चों के साथ जाकर एक बार मूवी देखूं। मैंने उनकी पिछली फिल्म 'मड़गांव एक्सप्रेस'भी देखी थीं। वाइब' भी अच्छी है, कॉन्सेप्ट बहुत शानदार है।"

वाइब कुणाल खेमू द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई एक हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी है। फिल्म का प्रोडक्शन कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है। यह फिल्म दो कभी न अलग होने वाले दो दोस्तों की कहानी है, जिनकी आम सी ज़िंदगियां एक अनप्रेडिक्टेबल एडवेंचर में बदल जाती हैं। इस तरह से उनके सामने न सिर्फ सर्वाइवल इंस्टिंक्ट्स की परीक्षा खड़ी हो जाती है बल्कि दोस्ती निभाने की भी।

हाई-स्टेक्स एक्शन, कैरेक्टर-ड्रिवन कॉमेडी, इन्फेक्शियस म्यूज़िक, और अपनी एक अलग वाइब वाली शानदार कास्ट को साथ यह फिल्म सभी का दिल जीत रही है। इसमें कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, और वंशिका धीर हेडलाइन कर रहे हैं, वहीं यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव अहम भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। अमेज़न MGM स्टूडियोज़ की वाइब' 18 सितंबर, 2026 को थिएटर्स में रिलीज़ हो चुकी है।



Related News
thumb

मैन ऑफ द मासेस NTR स्टारर ‘देवरा’ के शानदार 2 साल हुए पूरे!

दो साल पहले, NTR देवरा: पार्ट 1 के साथ बड़े पर्दे पर आए थे, अपने साथ एक बड़ी पर्सनैलिटी, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और ज़बरदस्त एनर्जी लेकर आए थे जिसन...


thumb

नवरात्रि में ‘शामों से सवेरा’ के साथ झूमने के लिए हो जाइए तैयार...

नवरात्रि का त्योहार करीब है और इस पावन अवसर पर सनशाइन म्यूज़िक ने अपना नया गाना “शामो से सवेरा” के साथ म्यूज़िकल बूस्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है।


thumb

रामलीला के मंच पर उतरेगा सितारों का कारवां

अयोध्या की विश्वप्रसिद्ध रामलीला इस बार दिल्ली में भव्य मंचन के साथ भगवान श्रीराम की गाथा को नए रंग-रूप में प्रस्तुत करेगी।


thumb

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सावित्री श्रीधरन का निधन

मलयालम सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सावित्री श्रीधरन का निधन हो गया है। उनकी उम्र 83 साल थी और उम्र संबंधी बीमारियों से लड़ते हुए उन्होंने 23 सितंबर क...


thumb

‘बिग बॉस-20’ ने रचा नया स्ट्रीमिंग रिकॉर्ड, एक हफ्ते में 2 करोड़ व्...

डेमोल शाइन इंडिया द्वारा निर्मित ‘बिग बॉस हिंदी’ का 20वां सीजन 6 सितंबर को प्रीमियर हुआ और पहले ही दिन से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।