बीजापुर (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत एवं नशामुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शासकीय शहीद वेंकटराव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीजापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों द्वारा नगरपालिका परिषद प्रांगण में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने टीबी के लक्षण, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक किया। प्रभावी प्रस्तुति के जरिए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों ने स्वस्थ समाज को विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए नागरिकों से इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिए गए संदेश की सराहना की। आयोजन का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से टीबी मुक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता पैदा करना रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक सुश्री बीना करपाल, रविन्द्र सिंह राजावत, प्रमोद कुर्रे एवं सुश्री मंजू कुड़ियाम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बंशीलाल नुरुटी सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहे।
तुषार पांडे बताते हैं कि सोलर रूफटॉप लगवाने का निर्णय उनके परिवार के लिए लाभदायक साबित हुआ है। बिजली के मासिक खर्च से राहत मिलने के साथ ही स...
महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए महतारी वंदन यो...
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज में विद्यार्थियों की भागीदारी को लेकर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। विद्यार्थियों क...
कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि कौशल ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ किया। जिले में...
महिलाओं को अपने घरों में मुनगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। मुनगा की पत्तियों एवं फलियों में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी देते हुए इसे नियमित आहा...