स्थानांतरण पर एसडीएम जागेश्वर कौशल को दी गई आत्मीय विदाई

Posted On:- 2026-09-29




कलेक्टर विश्वदीप ने जिले में उनके योगदान की सराहना कर नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं

बीजापुर (वीएनएस)। स्थानांतरण के पश्चात एसडीएम  जागेश्वर कौशल को जिला प्रशासन की ओर से आत्मीय विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर  विश्वदीप ने उनके कार्यकाल के दौरान जिले के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर  विश्वदीप ने कहा कि  कौशल ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ किया। जिले में विकास कार्यों के क्रियान्वयन, जनहित से जुड़े विषयों तथा प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने में उनका योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने  कौशल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने नए पदस्थापना स्थल पर भी इसी प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों ने  जागेश्वर कौशल के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए और उनके सहयोगपूर्ण व्यवहार, कार्यशैली एवं समर्पण को याद किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर  उत्तम पंचारी, डिप्टी कलेक्टर  दिलीप उइके,  मुकेश देवांगन, जिला कोषालय अधिकारी  महावीर प्रसाद टंडन सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। समारोह आत्मीयता एवं सम्मान के वातावरण में संपन्न हुआ।



Related News
thumb

पीएम सूर्यघर योजना बनी तुषार पांडे के परिवार के लिए राहत का जरिया

तुषार पांडे बताते हैं कि सोलर रूफटॉप लगवाने का निर्णय उनके परिवार के लिए लाभदायक साबित हुआ है। बिजली के मासिक खर्च से राहत मिलने के साथ ही स...


thumb

बैगा बाहुल्य अंचल की 135 आंगनबाड़ियों में एक साथ सजा ‘आंगन मिलन सेवा’

महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए महतारी वंदन यो...


thumb

नुक्कड़ नाटक से गूंजा संदेश -टीबी मुक्त, नशामुक्त भारत की ओर बढ़े कदम

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने टीबी के लक्षण, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक...


thumb

नवाचार से उद्यमिता की ओर बढ़े कदम, विद्यार्थियों को मिला स्टार्टअप क...

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज में विद्यार्थियों की भागीदारी को लेकर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। विद्यार्थियों क...


thumb

पोषण की थाली से सजा आंगन, ‘आंगन मिलन सेवा’ में स्वस्थ परिवार का संकल्प

महिलाओं को अपने घरों में मुनगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। मुनगा की पत्तियों एवं फलियों में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी देते हुए इसे नियमित आहा...