पीएम मोदी बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

Posted On:- 2026-09-25




नई दिल्ली(वीएनएस)।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा मोटरसाइकिल रैली के प्रतिभागियों से बातचीत करते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में देश के गांवों और शहरों के बीच का अंतर काफी कम हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ी है और गांवों के बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 12 वर्ष में भारत में शहरों और गांवों के बीच का अंतर काफी कम हुआ है। मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही ‘सेवा यात्रा’ मोटरसाइकिल रैली के प्रतिभागियों से कहा कि 2014 में उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद से देश की महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ी है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 12 वर्ष में भारत में शहरों और गांवों के बीच का अंतर काफी कम हुआ है। इतिहासकिताबें खोजें
गांवों के बुनियादी ढांचे में आज उल्लेखनीय सुधार हुआ है।’’ प्रधानमंत्री ने प्रतिभागियों से कहा कि केवल वोट बैंक की  राजनीति के लिए नहीं, बल्कि समाज में निरंतर सुधार और सकारात्मक बदलाव के लिए काम करना चाहिए। मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को वडनगर और वाराणसी से दो मोटरसाइकिल रैली को रवाना किया गया था और इनका समापन सात अक्टूबर को होगा। वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही ये मोटरसाइकिल रैलियां मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही हैं।
गुजरात का वडनगर मोदी का जन्मस्थान है, जबकि उत्तर प्रदेश का वाराणसी 2014 से उनका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। दोनों रैलियां सेवा की भावना को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कस्बों, जिलों और गांवों से होकर गुजर रही हैं। मोदी ने कहा कि वडनगर ने उन्हें वे संस्कार दिए, जिन्होंने उनके जीवन को आकार दिया और काशी (वाराणसी) ने उन संस्कारों में सेवा के अनगिनत रंग जोड़े।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि आप सभी सेवा के अनेक रंगों से इस यात्रा को समृद्ध कर रहे हैं।’’ इन दोनों मोटरसाइकिल रैलियों के जरिए सेवा, जनसंपर्क, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक कल्याण, सांस्कृतिक जुड़ाव और सामुदायिक भागीदारी जैसे जनसरोकार के विभिन्न पहलुओं को एक जमीनी क्षेत्र से दूसरे तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने वडनगर से वाराणसी जा रही रैली में शामिल प्रतिभागियों से बृहस्पतिवार को बातचीत की थी।



Related News
thumb

शुभेंदु अधिकारी सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने एंटी गुंडा बि...

वैसे यहां एक बात को स्पष्ट रूप से समझना जरूरी है। बंगाल में कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हिंसा को लेकर लंबे समय से आरोप-प्रत्यारोप होते रहे हैं। तृण...


thumb

उत्तर प्रदेश का ब्रह्मोस मिसाइल उड़ा रहा पाकिस्तान की नींद, ग्रेट...

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में कहा कि यूपी में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलें और एके-203 राइफलें देश की रक्षा क्षमता बढ़ा रही हैं। उन्होंने बता...


thumb

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैस...

कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। विपक्ष ने चुनाव आयोग की निष्प...


thumb

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में एक जनपद-एक उत्पाद योजना को भी रोजगार और उद्यम से जोड़ते हुए भदोही के कालीन, फिरोजाबाद के कांच, सहार...


thumb

चुनाव आयोग के सभी फैसले कानूनी रूप से वैध, अलग राय प्रक्रिया का हिस्सा

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि उसके सभी आधिकारिक आदेश और प्रशासनिक निर्देश पूरी तरह से कानूनी रूप से वैध हैं। आयोग के अनुसार किसी भी संस्था में...