मां के पोषण से बच्चे के भविष्य तक, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी मजबूत सहारा

Posted On:- 2026-09-24




योजना लाभान्वित हुई नेहा, नौनिहालों के भविष्य को मिल रही नई दिशा

सुकमा (वीएनएस)। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूर अंचलों तक पहुंचने से माताओं और बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। सुकमा नगर पालिका परिषद के मस्तानपारा निवासी नेहा कश्यप प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लाभान्वित होकर ऐसी ही बदलाव की मिसाल बनी हैं। योजना के तहत उन्हें पहले शिशु के लिए 5 हजार रुपये तथा दूसरे शिशु के रूप में बालिका के जन्म पर 6 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हुई। नेहा ने इस राशि का उपयोग गर्भावस्था और प्रसव के दौरान पौष्टिक आहार, दवाइयों तथा बच्चे की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में किया, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल संभव हुई।

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना से मिली आर्थिक सहायता ने नेहा के परिवार को तत्काल जरूरतों के साथ भविष्य के लिए भी संबल दिया है। नेहा बताती हैं कि आवश्यक खर्च के बाद बची राशि को उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए सुरक्षित रखा है। उनके लिए यह सहायता केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि मातृत्व के कठिन समय में परिवार के अतिरिक्त सहारे की तरह साबित हुई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से सरकार द्वारा गर्भवती एवं धात्री माताओं को सीधे डीबीटी के जरिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर पोषण, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा को मजबूती दी जा रही है। सुकमा जैसे दूरस्थ जिले में योजना का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचना शासन की योजनाओं की प्रभावी पहुंच और जमीनी क्रियान्वयन को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से सरकार का प्रयास माताओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक संबल देने के साथ शिशु के जीवन की मजबूत शुरुआत सुनिश्चित करना है। सुकमा में नेहा कश्यप जैसी हितग्राहियों के अनुभव इस पहल के मानवीय प्रभाव को सामने लाते हैं। शासन की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता से आज जरूरतमंद परिवारों को सीधे आर्थिक सहायता मिल रही है और माताओं को अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की चिंता के साथ उसे संवारने का अवसर भी मिल रहा है। नेहा कश्यप की कहानी इस बात की तस्वीर पेश करती है कि जब सरकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवार तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता भविष्य के सपनों की मजबूत नींव बन जाती है।



Related News
thumb

कलेक्टर ने किया छिंदगढ़ विकासखंड में आश्रम-छात्रावासों का सघन निरीक्षण

कलेक्टर अमित कुमार ने बुधवार को छिंदगढ़ विकासखंड के विभिन्न आश्रम एवं छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता,...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) : योजनाओं का संबल, प्रशासन की पहल...

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाने में जिला प्रशासन की सक्रिय पहल से ग्राम पंचायत रामाराम निवासी मड़कम भीमे के परिवार के ज...


thumb

प्रशासन की त्वरित पहल: जलदंश के पीड़ितों को दी गई ₹24 लाख की आर्थिक...

आम नागरिकों के सुख-दुख में तत्परता से साथ खड़े रहने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए जिला प्रशासन सुकमा ने मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प...


thumb

छिंदगढ़ की महिलाओं ने स्वच्छता को बनाया आजीविका का साधन: 'कमलफूल' स...

जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर दूर जनपद पंचायत छिंदगढ़ के ग्राम पंचायत छिंदगढ़ में कमलफूल स्व-सहायता समूह की स्वच्छाग्राही दीदियां स्वच्छता और आजी...


thumb

सुकमा वन क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी के संकेत, ग्रामीणों को सतर्क रह...

सुकमा वनमंडल के सुकमा वन परिक्षेत्र में मवेशी के मारे जाने के बाद बाघ की संभावित मौजूदगी के संकेत मिले हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम...