सुकमा वन क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी के संकेत, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

Posted On:- 2026-09-24




सुकमा (वीएनएस)। सुकमा वनमंडल के सुकमा वन परिक्षेत्र में मवेशी के मारे जाने के बाद बाघ की संभावित मौजूदगी के संकेत मिले हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा पशु चिकित्सकों की टीम ने भी घटनास्थल का परीक्षण किया। मौके से बाघ के संभावित पगमार्क मिले हैं। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वन विभाग ने क्षेत्र में बाघ की संभावित आवाजाही की निगरानी तेज कर दी है। डीएफओ अक्षय भोंसले स्वयं फील्ड में पहुंचकर संभावित आवागमन वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

कोयाबेकुर, नीलावरम, फूलबगड़ी और केरलपाल पंचायत सहित आसपास के वन क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की निर्धारित SOP के अनुरूप निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संभावित प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की टीमें तैनात की गई हैं, मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है और कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं, ताकि बाघ की गतिविधियों की पुष्टि एवं निगरानी की जा सके। पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से शाम 4 बजे के बाद जंगल में जाने से बचने और आवश्यकता होने पर समूह में ही जाने की अपील की है। बाघ दिखाई देने पर उसके पास जाने, पीछा करने, भीड़ लगाने, उसे भगाने या स्वयं पकड़ने का प्रयास न करने की सलाह दी गई है। बाघ की संभावित गतिविधि अथवा किसी संदिग्ध घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को देने को कहा गया है। साथ ही अपुष्ट फोटो, वीडियो या सूचनाओं को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करने तथा केवल वन विभाग और प्रशासन की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की गई है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मवेशी की मौत बाघ के हमले से होने की पुष्टि होने पर शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार पात्र पशुपालक को उचित मुआवजा दिया जाएगा। बाघ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-प् में संरक्षित वन्यजीव है और इसके शिकार, हत्या या शिकार के प्रयास पर कठोर दंड का प्रावधान है, जिसमें अधिकतम 7 वर्ष तक का कारावास और जुर्माना शामिल है। विभाग ने ग्रामीणों से घबराने के बजाय सतर्क रहने, अफवाहों से बचने और किसी भी सूचना को तत्काल वन विभाग तक पहुंचाने की अपील की है।



Related News
thumb

कलेक्टर ने किया छिंदगढ़ विकासखंड में आश्रम-छात्रावासों का सघन निरीक्षण

कलेक्टर अमित कुमार ने बुधवार को छिंदगढ़ विकासखंड के विभिन्न आश्रम एवं छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता,...


thumb

मां के पोषण से बच्चे के भविष्य तक, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बन...

केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूर अंचलों तक पहुंचने से माताओं और बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। सुकम...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) : योजनाओं का संबल, प्रशासन की पहल...

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाने में जिला प्रशासन की सक्रिय पहल से ग्राम पंचायत रामाराम निवासी मड़कम भीमे के परिवार के ज...


thumb

प्रशासन की त्वरित पहल: जलदंश के पीड़ितों को दी गई ₹24 लाख की आर्थिक...

आम नागरिकों के सुख-दुख में तत्परता से साथ खड़े रहने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए जिला प्रशासन सुकमा ने मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प...


thumb

छिंदगढ़ की महिलाओं ने स्वच्छता को बनाया आजीविका का साधन: 'कमलफूल' स...

जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर दूर जनपद पंचायत छिंदगढ़ के ग्राम पंचायत छिंदगढ़ में कमलफूल स्व-सहायता समूह की स्वच्छाग्राही दीदियां स्वच्छता और आजी...