न्यूयॉर्क (वीएनएस)। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था के सामने लगातार बनी हुई महंगाई, कर्ज चुकाने की बढ़ती लागत और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में हो रहे निवेश से जुड़े जोखिम मौजूद हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था ने अब तक जितनी मजबूती दिखाई है, वह कई लोगों की उम्मीद से बेहतर रही है।
रविवार को न्यूयॉर्क सिटी में कतर इकोनॉमिक फोरम के एक विशेष कार्यक्रम में बातचीत के दौरान जॉर्जीवा ने कहा कि महंगाई लगातार बनी हुई है। हमें इसके जल्द काबू में आने की उम्मीद नहीं है। इसका मतलब है कि कई केंद्रीय बैंकों को अपनी नीतियां और सख्त करनी होंगी। जॉर्जीवा ने कहा कि कीमतों को स्थिर रखने की कोशिशों की वजह से कर्ज चुकाना भी ज्यादा महंगा और मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकारें यह अच्छी तरह समझती हैं कि उन्हें अपने खर्च और बजट घाटे को काबू में रखने की जरूरत है, लेकिन इस दिशा में अभी पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
इसके अलावा जॉर्जीवा ने एआई में हो रहे निवेश से जुड़े संभावित आर्थिक खतरों की ओर भी ध्यान दिलाया। खासतौर पर उन्होंने ज्यादा उधार लेकर निवेश करने और एक-दूसरे से जुड़ी कंपनियों के बीच घूम-फिरकर होने वाली फाइनेंसिंग पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह ऐसी चीज है, जिस पर हमें ध्यान देने की जरूरत है।
एआई से जुड़ी बहुत ज्यादा उम्मीदों को लेकर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एआई उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता, क्योंकि इससे हमारी उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, और अगर वे उम्मीदें पूरी नहीं होतीं, तो इससे पैदा हुई निराशा पूरी व्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका बन सकती है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि उन्होंने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क में मुलाकात करने पर सहमति जताई है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से पहले यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ बैठक की।
एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में महिला एशिया कप 2026 की पुनरावृत्ति हो गई है। महिला एशिया कप 2026 की तरह ही एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिक...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते होने वाली राजकीय यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), व्यापा...
भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने पढ़ने की अहमियत समझाई है। उन्होंने लोगों से सेंसरशिप का विरोध करने और चुनौती दी गई किताबों को पढ़ना जा...