जेलेंस्की न्यूयॉर्क में ट्रंप से करेंगे मुलाकात

Posted On:- 2026-09-21




वॉशिंगटन (वीएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि उन्होंने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क में मुलाकात करने पर सहमति जताई है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन, अमेरिकी टीम के साथ मिलकर शांति की दिशा में गंभीर कदम उठाने के लिए तैयार है। ट्रंप से बातचीत के बाद जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्ट में कहा, हम न्यूयॉर्क में मिलने पर सहमत हुए हैं और यह बैठक बहुत कुछ बदल सकती है। कूटनीतिक स्तर पर आगे बढ़ने का माहौल बना है।

हालांकि, जेलेंस्की ने यह नहीं बताया कि यह बैठक किस तारीख को होगी या दोनों नेता इस बैठक में किन मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश करेंगे। उनकी पोस्ट में उन मुद्दों का जिक्र किया गया, जिन पर बातचीत चल रही है, लेकिन किसी शांति समझौते या किसी कदम को लागू करने की समयसीमा का ऐलान नहीं किया गया।

जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ हुई बातचीत को अहम बताया और कहा कि इसमें कई जरूरी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने साफ किया कि अमेरिकी टीम के साथ यूक्रेन की बातचीत में शांति हासिल करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, शांति की दिशा में आगे बढ़ना हमारी पहली प्राथमिकता है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि तनाव कम करने के संभावित कदमों के साथ-साथ ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और लोगों की जान की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस संबंध में कौन-कौन से खास प्रस्ताव रखे गए हैं या उन्हें जमीन पर कैसे लागू किया जाएगा।



Related News
thumb

वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने महंगाई, बढ़ते कर्ज और एआई निवेश से जु...

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था के सामने लगातार बनी हुई महंगाई, कर्ज...


thumb

यूएनजीए के 81वें सत्र से पहले गुटेरेस से मिलीं उर्सुला वॉन डेर लेयेन

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से पहले यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ बैठक की।


thumb

एशियन गेम्स: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हर...

एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में महिला एशिया कप 2026 की पुनरावृत्ति हो गई है। महिला एशिया कप 2026 की तरह ही एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिक...


thumb

ट्रंप-शी जिनपिंग की बातचीत में एआई, ट्रेड और रेयर अर्थ पर रहेगा फोकस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते होने वाली राजकीय यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), व्यापा...


thumb

साहित्य विचारों की आजादी का मंच, पढ़ना अहिंसक प्रतिरोध: प्रमिला जयपाल

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने पढ़ने की अहमियत समझाई है। उन्होंने लोगों से सेंसरशिप का विरोध करने और चुनौती दी गई किताबों को पढ़ना जा...