राजमिस्त्री बनेंगे ग्रामीण हितग्राही, रोजगार की राह होगी आसान

Posted On:- 2026-09-20




पोलमपल्ली में 35 हितग्राहियों की काउंसलिंग, 23 सितंबर से शुरू होगा प्रशिक्षण का नया बैच

सुकमा (वीएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अब केवल पक्की छत का सपना पूरा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण हितग्राहियों को कौशल और रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम भी बन रही है। कलेक्टर अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को कुशल राजमिस्त्री के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर हासिल कर सकें और आवास निर्माण में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

इसी कड़ी में जनपद पंचायत कोंटा के ग्राम पंचायत पोलमपल्ली में आरसेटी सुकमा की टीम ने 35 हितग्राहियों की काउंसलिंग की। इन हितग्राहियों के लिए बुधवार, 23 सितंबर से राजमिस्त्री प्रशिक्षण के नए बैच की शुरुआत होगी। वहीं ग्राम पंचायत पुनपल्ली में 35 हितग्राहियों का प्रशिक्षण वर्तमान में जारी है, जबकि पुनर्वास केंद्र, सुकमा के 35 हितग्राहियों को ऑन-कैंपस राजमिस्त्री प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

दूरस्थ एवं नियद नेल्लानार क्षेत्रों में संचालित इन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीणों को आवास निर्माण की तकनीकी जानकारी के साथ व्यावहारिक दक्षता भी प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हितग्राही कुशल राजमिस्त्री के रूप में अपनी आजीविका के नए रास्ते खोल सकेंगे।

कौशल, रोजगार और आवासकृतीनों को जोड़ती यह पहल ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। प्रशिक्षित हितग्राही जहां अपने लिए रोजगार के अवसर सृजित करेंगे, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बनने वाले आवासों के निर्माण में कुशल मानव संसाधन के रूप में महत्वपूर्ण योगदान भी देंगे।



Related News
thumb

‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मो...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास में चित्रकला, पेंटिंग एवं विज्ञान...


thumb

किसान क्रेडिट कार्ड से आसान हुई खेती की राह, साहूकारों पर निर्भरता घटी

छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपुरपाल निवासी किसान राजेश कुमार नाग के लिए किसान क्रेडिट कार्ड खेती-किसानी में आर्थिक सहारा बनकर सामने आया है।


thumb

सेवा संकल्प गाथा : छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति ने बदली हिंसा पीड़...

वर्ष 2006 का वह दौर बस्तर के लिए हिंसा और भय की गहरी त्रासदी लेकर आया था। 28 फरवरी 2006 को ग्राम पंचायत दरभागुड़ा के समीप हुए भीषण बम विस्फोट में पर...


thumb

सुकमा में 245 स्थानों पर जले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आशीर्व...

बस्तर की धरती पर शांति, सेवा और सुरक्षा के नए संकल्प को जनभागीदारी से साकार करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सुकमा जिले में विशेष दीप प्रज्ज्वल...


thumb

संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा में प्रस्तावित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।


thumb

जिला चिकित्सालय में 56 वर्षीय हिंगा को मिला जीवनदान

असहनीय दर्द और चलने-फिरने से पूरी तरह लाचार 56 वर्षीय हिंगा जब सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचे, तो उनके और परिवार के चेहरे पर अनिश्चितता व बेबसी साफ झ...