सुकमा (वीएनएस)। वर्ष 2006 का वह दौर बस्तर के लिए हिंसा और भय की गहरी त्रासदी लेकर आया था। 28 फरवरी 2006 को ग्राम पंचायत दरभागुड़ा के समीप हुए भीषण बम विस्फोट में परस्के चंद्री गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घर के मुखिया को खोने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और उन्होंने वर्षों तक भीषण अभाव, असुरक्षा और कच्चे जर्जर झोपड़े में कठिन जीवन व्यतीत किया।
वर्षों के संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्रभावी पुनर्वास नीति इस पीड़ित परिवार के लिए नई सुबह लेकर आई। कोंटा विकासखंड की ग्राम पंचायत इंजरम में निवासरत इस परिवार को विशेष सर्वेक्षण के तहत चिह्नित कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जोड़ा गया। योजना के तहत स्वीकृत ₹1.20 लाख की आर्थिक सहायता से परिवार ने अपने वर्षों पुराने कच्चे आशियाने की जगह एक सुरक्षित और पक्के मकान का निर्माण पूरा किया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा पीएम आवास योजना के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के अभिसरण (कन्वर्जेंस) ने परिवार को चौतरफा संबल दिया। पक्के मकान के साथ-साथ परिवार को स्वच्छ शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त, निर्माण कार्य के दौरान अकुशल मजदूरी के मानव दिवस सृजित होने से परिवार को घर बैठे रोजगार और सीधी आर्थिक आय का मजबूत सहारा भी मिला, जिससे उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी हो सकीं।
सालों बाद सुरक्षित छत पाकर भावुक हुए परिजनों ने कहा कि जिस पक्के मकान की उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी, वह आज हकीकत बन चुका है। यह केवल ईंट-सीमेंट की दीवारें नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान, सुरक्षा और खुशहाल भविष्य की नई शुरुआत है। परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन के इस मानवीय कदम ने उनके जीवन में उम्मीद का नया सवेरा ला दिया है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारास में चित्रकला, पेंटिंग एवं विज्ञान...
छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपुरपाल निवासी किसान राजेश कुमार नाग के लिए किसान क्रेडिट कार्ड खेती-किसानी में आर्थिक सहारा बनकर सामने आया है।
बस्तर की धरती पर शांति, सेवा और सुरक्षा के नए संकल्प को जनभागीदारी से साकार करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सुकमा जिले में विशेष दीप प्रज्ज्वल...
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा में प्रस्तावित संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
असहनीय दर्द और चलने-फिरने से पूरी तरह लाचार 56 वर्षीय हिंगा जब सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचे, तो उनके और परिवार के चेहरे पर अनिश्चितता व बेबसी साफ झ...