’दीपों की रोशनी से जगमगाया कलेक्टोरेट परिसर, जिलेभर में गूंजा ‘आशीर्वाद का दीया’ का संदेश’

Posted On:- 2026-09-18




’घर-घर और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाकर नागरिकों ने निभाई सहभागिता’

’कलेक्टर  रणबीर शर्मा एवं एसएसपी  वेदव्रत सिरमौर सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रज्वलित किए दीप’

गरियाबंद  (वीएनएस)। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अवसर पर गुरुवार को गरियाबंद जिले में दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जनभागीदारी और सेवा भावना का संदेश दिया गया। जिले के प्रमुख स्थलों, शासकीय कार्यालयों, गांवों एवं मोहल्लों में उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित किए गए। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर  रणबीर शर्मा एवं एसपी  वेदव्रत सिरमौर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी -कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किए। दीपों की रोशनी से कलेक्टोरेट परिसर का गार्डन आकर्षक नजर आया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और सेवा भावना के साथ जिले के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

’जिलेभर में विभिन्न स्थानों में जले दीप’

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल रहा। नागरिकों ने अपने घरों के साथ-साथ मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की। गांवों एवं शहरी क्षेत्रों के मोहल्लों में भी लोगों ने दीप जलाकर इस अवसर को उत्साहपूर्वक मनाया। दीप प्रज्ज्वलन का यह आयोजन जनभागीदारी, सेवा भावना और सामूहिक संकल्प का प्रतीक बना। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले में आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया।



Related News
thumb

पंडरिया में भावना बोहरा ने जलाए 21 हजार ‘आशीर्वाद के दीये’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा, भाजपा पदाधिकारी, का...


thumb

अमर जवान स्मारक में दीप प्रज्वलित विजय शर्मा ने शहीदों को किया नमन

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे।


thumb

मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप जलाकर विजय शर्मा ने शुरू किया ‘सेवा संक...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : डिप्टी सीएम शर्मा ने किया रक्तदान, युवाओं को क...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरु...


thumb

विवेकानंद नगर में तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव, रथयात्रा और तपस्विय...

विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक...


thumb

सेवा संकल्प के तहत युवाओं ने किया रक्तदान, 50 यूनिट रक्त संग्रहित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग स्थित जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे...