सेवा संकल्प के तहत युवाओं ने किया रक्तदान, 50 यूनिट रक्त संग्रहित

Posted On:- 2026-09-18




- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

दुर्ग (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग स्थित जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए लगभग 50 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले युवाओं को कार्यक्रम के पश्चात प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। युवाओं द्वारा आगे बढ़कर रक्तदान करना समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सेवा भावना को दर्शाता है।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रक्तदान करने वाले युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। युवाओं का इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। श्री सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न जनसेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। रक्तदान शिविर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी यह संदेश देती है कि जनभागीदारी के माध्यम से सेवा कार्यों को व्यापक स्वरूप दिया जा सकता है। शिविर में हिमांशु सिंह, हर्ष लोढ़ा, अब्दुल्ला कुरैशी, हर्ष चंदेल, उमेश कोटवानी, राम फुटान, तुषार सोनी, सोमू सारथी, तुषार राजपूत, गौरव चन्द्रनिया, शुभम दत्ता सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया।



Related News
thumb

पंडरिया में भावना बोहरा ने जलाए 21 हजार ‘आशीर्वाद के दीये’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा, भाजपा पदाधिकारी, का...


thumb

अमर जवान स्मारक में दीप प्रज्वलित विजय शर्मा ने शहीदों को किया नमन

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे।


thumb

मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप जलाकर विजय शर्मा ने शुरू किया ‘सेवा संक...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : डिप्टी सीएम शर्मा ने किया रक्तदान, युवाओं को क...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरु...


thumb

विवेकानंद नगर में तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव, रथयात्रा और तपस्विय...

विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक...