कांकेर जिला में जले 5.91 लाख से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये

Posted On:- 2026-09-18




’’सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला मुख्यालय से लेकर गांवों तक हुआ दीप प्रज्ज्वलन, लोगों ने की स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना’’

’उत्तर बस्तर कांकेर  (वीएनएस)।’ सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय कांकेर सहित सभी विकासखंडों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर ’’05 लाख 91 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’’’ जलाए गए। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों भवनों, स्कूलों, अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, सुरक्षा कैंपों तथा शासकीय कार्यालयों सहित आम नागरिकों द्वारा अपने घरों आर्शीवाद का दीप प्रज्ज्वलित किए गए। गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक लोगों ने एकजुट होकर दीप जलाए और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान दीपों से सजे विभिन्न स्थानों पर उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों, ग्रामीणों, महिला समूहों, स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुरक्षा बलों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से जिलेवासियों ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।



Related News
thumb

पंडरिया में भावना बोहरा ने जलाए 21 हजार ‘आशीर्वाद के दीये’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा, भाजपा पदाधिकारी, का...


thumb

अमर जवान स्मारक में दीप प्रज्वलित विजय शर्मा ने शहीदों को किया नमन

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे।


thumb

मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप जलाकर विजय शर्मा ने शुरू किया ‘सेवा संक...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भ...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : डिप्टी सीएम शर्मा ने किया रक्तदान, युवाओं को क...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरु...


thumb

विवेकानंद नगर में तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव, रथयात्रा और तपस्विय...

विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक...


thumb

सेवा संकल्प के तहत युवाओं ने किया रक्तदान, 50 यूनिट रक्त संग्रहित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग स्थित जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे...