जशपुरनगर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। जशपुर जिले के तपकरा निवासी बुजुर्ग त्रिपुआरी शर्मा के लिए भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन उनकी समस्या के समाधान का माध्यम बनी।
त्रिपुआरी शर्मा की वृद्धा पेंशन बंद हो गई थी, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उम्रदराज होने के कारण पेंशन उनके लिए रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा थी। पेंशन बंद होने से वे चिंतित थे और समस्या के समाधान की उम्मीद कर रहे थे।
समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक जांच एवं कार्रवाई की गई। विभागीय स्तर पर प्रकरण का निराकरण करते हुए श्री शर्मा की वृद्धावस्था पेंशन पुनः शुरू कर दी गई।
पेंशन दोबारा शुरू होने से त्रिपुआरी शर्मा को बड़ी राहत मिली। उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की व्यवस्था की सराहना की और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या का समाधान होने से उन्हें काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जैसे माध्यम आम नागरिकों को अपनी समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनका समाधान प्राप्त करने में मददगार साबित हो रहे हैं।
यह पहल इस बात का उदाहरण है कि शासन की संवेदनशीलता और प्रशासन की तत्परता से पात्र हितग्राहियों को उनके अधिकार एवं योजनाओं का लाभ दोबारा दिलाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के अनुपम उपहार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर हार्दिक बधा...
छत्तीसगढ़ के चर्चित PSC राज्य सेवा परीक्षा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। बलरामपुर-रामानुजगंज के अपर कलेक्टर और मुख्यमंत...
राज्यपाल रमेन डेका ने संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का सोमवार को महाराजा चक्रधर ...
हर वर्ष संवत्सरी महापर्व पर प्रतिक्रमण कर हम अपनी भूलों के लिए क्षमा मांगते हैं। ऐसा न हो कि आज प्रतिक्रमण कर क्षमा मांग ली और अगले ही दिन फिर वही ...
जयपुर के श्याम नगर स्थित भिक्षु साधना केंद्र में मुनि सुधाकर के सान्निध्य में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरु...
सांसद संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में 18 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आ...