क्षमा मांगनी पड़े ऐसा कार्य और व्यवहार ही न करें : मुनि संवेगरत्न सागर

Posted On:- 2026-09-15




विवेकानंद नगर में संवत्सरी महापर्व पर होगा बारसा सूत्र का वांचन, चैत्य परिपाटी और प्रतिक्रमण

रायपुर (वीएनएस)। हर वर्ष संवत्सरी महापर्व पर प्रतिक्रमण कर हम अपनी भूलों के लिए क्षमा मांगते हैं। ऐसा न हो कि आज प्रतिक्रमण कर क्षमा मांग ली और अगले ही दिन फिर वही कार्य और व्यवहार शुरू हो जाए। हमें अपने कार्य और व्यवहार में विवेक रखना चाहिए। ऐसा कोई कार्य या व्यवहार ही न करें, जिसके लिए बाद में क्षमा मांगनी पड़े। ये सीख धर्मसभा में मुनि संवेगरत्न सागर ने दी। 

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के अंतर्गत पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के अंतिम दिवस 15 सितंबर को संवत्सरी महापर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। धर्मसभा में बारसा सूत्र का वांचन होगा। इसके बाद मुनिभगवंतों की पावन निश्रा में चैत्य परिपाटी निकाली जाएगी। दोपहर में संवत्सरी प्रतिक्रमण के दौरान श्रावक-श्राविकाएं सालभर में हुई भूलों और जाने-अनजाने में किए गए पापों के लिए आत्मावलोकन करते हुए क्षमायाचना करेंगे।

लाभार्थी परिवार बोहराएगा मूल सूत्र, होगी पांच ज्ञान की पूजा 
संवत्सरी महापर्व के अवसर पर लाभार्थी परिवार की ओर से मुनि संवेगरत्न सागर को मूल सूत्र (बारसा सूत्र) बोहराया जाएगा। धर्मसभा में लाभार्थी परिवारों द्वारा पांच ज्ञान की पूजा की जाएगी। इसके बाद मुनिश्री के मुखारविंद से श्रावक- श्राविकाएं बारसा सूत्र का वांचन सुनेंगे। बारसा सूत्र से संयम, सदाचार और आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

 उपाश्रय से जिनालय तक निकलेगी चैत्य परिपाटी 
बारसा सूत्र के वांचन के बाद मुनिभगवंतों की पावन निश्रा में ज्ञानवल्लभ उपाश्रय से पार्श्वनाथ जिनालय तक चैत्य परिपाटी निकलेगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल होंगे। जिनालय पहुंचकर सभी मुनिभगवंतों के साथ परमात्मा के दर्शन-वंदन करेंगे।

दोपहर 3.36 बजे शुरू होगा संवत्सरी प्रतिक्रमण 
संवत्सरी महापर्व पर दोपहर 3.36 बजे से संवत्सरी प्रतिक्रमण शुरू होगा। इस दौरान श्रावक-श्राविकाएं वर्षभर के कार्यों का आत्मावलोकन करेंगे। सालभर मन, वचन और काया से हुई भूलों तथा जाने-अनजाने में किए गए पापों के लिए प्रायश्चित करते हुए क्षमा मांगेंगे।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय ने दी नुआखाई की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के अनुपम उपहार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर हार्दिक बधा...


thumb

170 ट्रांजेक्शन, ₹66 लाख और CGPSC घोटाला: चेतन बोरघरिया ED की हिरास...

छत्तीसगढ़ के चर्चित PSC राज्य सेवा परीक्षा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। बलरामपुर-रामानुजगंज के अपर कलेक्टर और मुख्यमंत...


thumb

महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारो...

राज्यपाल रमेन डेका ने संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का सोमवार को महाराजा चक्रधर ...


thumb

डॉ. मुरुगन को भेंट की गई मनोहर गौशाला में निर्मित गोबर के 108 मनकों...

जयपुर के श्याम नगर स्थित भिक्षु साधना केंद्र में मुनि सुधाकर के सान्निध्य में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरु...


thumb

दिशा की बैठक 18 को

सांसद संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में 18 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आ...