कोलकाता(वीेएनएस)।कूचबिहार से लोकसभा सदस्य जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने दावा किया है कि नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया के 20 में से 17 सांसद दुर्गा पूजा के आसपास भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि दो-तिहाई संख्या बल होने के कारण उन पर दलबदल रोधी कानून लागू नहीं होगा। वहीं अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले तीन सांसद बाहर से राजग को समर्थन देंगे।
तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता एवं कूचबिहार से लोकसभा सदस्य जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने सोमवार को दावा किया कि एनसीपीआई के 20 में से 17 सांसद अक्टूबर में दुर्गा पूजा से पहले या उसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले हैं। बसुनिया ने संवाददाताओं से कहा कि इन 17 सांसदों ने एक साथ भाजपा में शामिल होने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है और दावा किया कि सामूहिक रूप से दल बदलने पर वे दलबदल रोधी कानून के दायरे में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम 17 सांसद एकसाथ भाजपा में जा रहे हैं।
चूंकि 20 सदस्यों में से दो-तिहाई से अधिक सांसद दल बदल रहे हैं, इसलिए दलबदल रोधी कानून हम पर लागू नहीं होगा।’’ चौदह जून को तृणमूल के 20 असंतुष्ट सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय की घोषणा की थी और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को समर्थन दिया था। इन 20 बागी सांसदों में से कम से कम 14 सांसदों का दो-तिहाई का आंकड़ा पूरा करने के लिए साथ जाना जरूरी है, ताकि उन्हें अयोग्यता का सामना ना करना पड़े। बसुनिया ने कहा कि हालांकि, इन 20 सांसदों में से अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले तीन सांसद औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उनके निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक और प्रशासनिक परिस्थितियां इसके अनुकूल नहीं हैं।
उन्होंने दावा किया कि सांसद अबू ताहेर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान बाहर से राजग को समर्थन देंगे। बसुनिया ने कहा, ‘‘वे राजग का समर्थन करेंगे और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां या विभाग दिए जा सकते हैं।’’ बसुनिया का यह बयान उनके और उनकी पत्नी एवं तृणमूल विधायक संगीता रॉय के कूचबिहार के सिताई स्थित पैतृक घर लौटने पर विरोध प्रदर्शन का सामना किये जाने के कुछ दिन बाद आया है। बसुनिया के राजनीतिक रुख में बदलाव की आलोचना के बीच स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दंपति के खिलाफ प्रदर्शन किया था।इस दौरान उनके आवास के पास स्थित तृणमूल के एक कार्यालय में भी कथित तौर पर आग लगा दी गई थी। बसुनिया लगातार यह कहते रहे हैं कि अब उनका तृणमूल से कोई संबंध नहीं है और वह राजग के साथ हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नागरिकों से घरों में दीया जलाने की अपील की है। पार्ट...
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि नई दिल्ली में हुए ब्रिक्स सम्मेलन से चीन को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। उन्होंने सदस्य देशों के मतभेदों के बीच स...
MeitY के मुताबिक, इस कन्वेंशन में 15,000 वर्ग मीटर में 600 से ज़्यादा एग्ज़िबिटर (जिनमें 300 इंटरनेशनल फर्म शामिल हैं) और 150 से ज़्यादा स्पीकर हिस...
पत्रकारों से बात करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि भारत के लिए इतनी बड़ी डिप्लोमैटिक कामयाबी के बावजूद, कांग्रेस पार्टी का सिर्फ़ डिनर मेन्यू पर टिप्पणी ...
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में चीड़वासा हेलीपैड के पास भूस्खलन के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग अवरुद्ध होने से हजारों श्रद्धालु फंस गए थे। एसडीआरएफ, पुलि...