संभाग स्तरीय रोजगार मेले में 686 युवाओं ने लिया भाग, 76 का अंतिम साक्षात्कार के लिए चयन
उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला प्रशासन द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज, गोविंदपुर कांकेर में एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशाराम नेताम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि संभाग स्तरीय रोजगार मेले का युवाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय युवाओं को परिवार के सदस्य की तरह आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। युवाओं को उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाते हुए आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर जाकर कार्य करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले के किसान परिवारों से आने वाले अनेक युवा बेहतर भविष्य के सपने लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। रोजगार मेला ऐसे युवाओं के सपनों को साकार करने और उन्हें रोजगार से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अच्छी संगति में रहकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 15 नियोजकों द्वारा कुल 1149 रिक्तियों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। रोजगार मेले के लिए 1438 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था, जिसमें से 686 युवा उपस्थित हुए। रोजगार मेले में शामिल युवाओं का नियोजकों द्वारा प्राथमिक स्तर पर साक्षात्कार लिया गया। इनमें से 348 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया है। चयनित युवाओं को अंतिम साक्षात्कार के लिए एक सप्ताह के भीतर फोन के माध्यम से सूचना दी जाएगी। वहीं 76 युवाओं का अंतिम साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है। कार्यक्रम को महेश जैन ने भी संबोधित किया और युवाओं को रोजगार के उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डीडी पंचायत, डीपीएसओ, जिला रोजगार अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में रोजगार के इच्छुक युवा उपस्थित थे।
डॉ. कनौजे ने कहा कि रंगमंच हमारी संस्कृति, परंपराओं और मानवीय मूल्यों को जीवंत बनाए रखने तथा उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐ...
कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने अपने उद्बोधन में कौशल प्रशिक्षण को ’’स्वरोजगार, स्थानीय संसाधनों के मूल्य संवर्धन तथा कृषि-उद्यमिता’’ से जोड़ने पर विशेष ...
जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग कांकेर ...
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने किसानों को सिंचाई सुविधा का बेहतर लाभ देने के उद्देश्य से रायपुर और गरियाबंद जिले की चार प्रमुख सिंचाई योजनाओं...