खाद्य विक्रेताओं के लिए दो दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित

Posted On:- 2026-09-12




260 स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने सीखा सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन परोसने का तरीका

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग कांकेर द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर्स एवं पथ खाद्य विक्रेताओं के लिए दो दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन पुराना कम्युनिटी हॉल में किया गया। प्रशिक्षण “सर्व सेफ फूड, सुरक्षित भोजन परोसना एवं बेचना” विषय पर दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिले के 260 स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने भाग लेकर सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन तैयार करने और परोसने के आवश्यक तौर-तरीके सीखे।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी  सुस्मित देवांगन ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पीपीटी, एनिमेटेड वीडियो एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा के बुनियादी मानकों को सरल तरीके से समझाया गया, ताकि विक्रेता इनका आसानी से पालन कर सकें। यह प्रशिक्षण खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नेस्ले एवं नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नियमों को केवल लागू कराने के बजाय खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वयं प्रेरित होकर सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इसके अलावा फुटपाथ दुकानदारों को स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन परोसने की आदत विकसित करने, खाद्य गुणवत्ता में सुधार, ग्राहकों का विश्वास बढ़ाने, खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम, आजीविका एवं रोजगार को बेहतर बनाने तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों के पालन के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर स्ट्रीट फूड वेंडर्स को निःशुल्क हाईजीन किट प्रदान की गई, जिसमें एप्रन, कैप, ग्लव्स, साबुन, तौलिया, डस्टर एवं हेडगियर तथा गोल्डन रूल्स बुकलेट शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स को भविष्य में स्वच्छता मानकों का पालन करने तथा हाईजीन किट का उपयोग करने के निर्देश दिए। स्वच्छता में लापरवाही, हाइजीन किट का उपयोग नहीं करने अथवा खाद्य प्रतिष्ठान में अव्यवस्था पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Related News

thumb

‘टीस’ की संवेदनाओं से ‘हण्डा’ के लोक रंग तक, रंग परब का यादगार समापन

डॉ. कनौजे ने कहा कि रंगमंच हमारी संस्कृति, परंपराओं और मानवीय मूल्यों को जीवंत बनाए रखने तथा उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐ...


thumb

27 जिलों के कृषि विज्ञान केन्द्रों में मिलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण

कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने अपने उद्बोधन में कौशल प्रशिक्षण को ’’स्वरोजगार, स्थानीय संसाधनों के मूल्य संवर्धन तथा कृषि-उद्यमिता’’ से जोड़ने पर विशेष ...


thumb

15 निजी नियोजकों द्वारा 1149 रिक्तियों पर भर्ती, 348 युवाओं का प्रा...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि संभाग स्तरीय रोजगार मेले का युवाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प...


thumb

रायपुर व गरियाबंद जिले की 4 सिंचाई योजनाओं के लिए 16.03 करोड़ स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने किसानों को सिंचाई सुविधा का बेहतर लाभ देने के उद्देश्य से रायपुर और गरियाबंद जिले की चार प्रमुख सिंचाई योजनाओं...