रोहित शर्मा ने भी पकड़ी ‘ऐसी मेरी वाइब’, हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

Posted On:- 2026-09-11




मुंबई (वीएनएस)। कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बन रही अपकमिंग हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी 'वाइब' अपने साथ दर्शकों को लुभाने के लिए बहुत सारा उत्थल-पुथल, एक्शन, ह्यूमर, और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट्स लेकर आने वाली है, जिसकी झलक हाल ही में रिलीज़ हुए इसके मच अवेटेड ट्रेलर में देखी गई है। फ़िल्म को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच, इसके हाई-एनर्जी और अपबीट गाने जैसे 'ऐसी मेरी वाइब' भी रिलीज़ के साथ फिल्म की रिलीज़ के लिए माहौल सेट कर रहे हैं। कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस फीचर करने वाले इस गाने ने पहले ही सभी का ध्यान खींच लिया है। ऐसे में इस गाने को लेकर बना क्रेज़ रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जिसका सबसे बड़ा सबूत क्रिकेटर रोहित शर्मा हैं जो हाल ही में गाने का हुक स्टेप्स करते देखे गए हैं।

रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह “ऐसी मेरी वाइब” के हुक स्टेप्स सिर्फ कर ही नहीं रहे हैं बल्कि वह इस गाने को एंजॉय करते हुए अपने आसपास मौजूद लोगों को भी इसके स्टेप्स सिखाते दिखाई दे रहे हैं। ये वाकई इस बात को दिखाता है कि गाने की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है और हर बीतते समय के साथ इसे लेकर लोगों का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है।

https://www.instagram.com/reel/DdG9zZLqq2g/?stkn=MXV2NzF4N3g2MXpjYg==

कुणाल खेमू द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई फिल्म 'वाइब' का प्रोडक्शन कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले, अमेज़न MGM स्टूडियोज़ के साथ मिलकर किया है। कास्ट की बात करें तो, इसमें कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, और डेब्यूटेंट वंशिका धीर लीड रोल्स में स्क्रीन शेयर करते नज़र आने वाले हैं। अमेज़न MGM स्टूडियोज़ की फिल्म 'वाइब', इस 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।



Related News
thumb

दिल्ली में स्पॉट हुए रणवीर सिंह, बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर

न्यू दिल्ली में शुक्रवार को एक विशेष और लैंडमार्क लॉन्च किया गया, जो डेडिकेशन को एक ट्रिब्यूट था।


thumb

सनशाइन पिक्चर्स की ‘बड़ा जुर्म छोटी कहानी’ का एपिसोड 5: ‘द सेकेंड म...

फ़िल्म मेकर विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स ने अपनी वीकली डिजिटल क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' को दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के ब...


thumb

‘मुसाफिर कैफे’ में सुधा के किरदार से दिल जीत रहीं वेदिका पिंटो, जान...

मुसाफ़िर कैफ़े को दर्शकों के साथ एक मज़बूत कनेक्शन मिलने के साथ, वेदिका पिंटो इस सीरीज़ की सबसे बेहतरीन परफ़ॉर्मर्स में से एक बनकर उभरी हैं। सुधा क...


thumb

अल्लू अर्जुन के फैंस ने 8 राज्यों में 3 लाख लड़कियों तक पहुंचाया HP...

अल्लू अर्जुन सच में उन महान अभिनेताओं में से एक हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रहने के साथ ही, दर्शकों के दिलों पर भी राज करते हैं। उन्होंने खुद को एक सच...


thumb

‘बाहुबली’ यूनिवर्स को ग्लोबल ले जाने की तैयारी, आर्का मीडिया वर्क्स...

'बाहुबली' फ्रैंचाइज़ी और आने वाली एनिमेटेड फिल्म्स 'बाहुबली: द इटर्नल वॉर - पार्ट 1' और 'पार्ट 2' के लिए अर्का मीडिया वर्क्स और ड्रीम थिएटर प्राइवे...