मुंबई (वीएनएस)। अल्लू अर्जुन सच में उन महान अभिनेताओं में से एक हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रहने के साथ ही, दर्शकों के दिलों पर भी राज करते हैं। उन्होंने खुद को एक सच्चे पैन-इंडिया सुपरस्टार के तौर पर स्थापित किया है, जिनकी देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सुपरस्टार बनने के बाद, वे समाज को कुछ वापस देने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए भी उतने ही सराहे जाते हैं। इस अभियान के तहत, उन्होंने अपने अल्लू अर्जुन फैन एसोसिएशन (AAFA) के माध्यम से देश भर में HPV वैक्सीन अवेयरनेस कार्यक्रमों का समर्थन किया है, जो बहुत से लोगों तक पहुंचकर शानदार काम कर रहा है।
AAFA की टीम HPV वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रमों को बहुत बड़े लेवल पर समुदायों में सबसे निचले स्तर तक जानकर चला रही है। इसे आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों जैसे महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, में लगभग 820 कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इन पहलों ने 3 लाख से अधिक लड़कियों को HPV टीकाकरण के बारे में जागरूक किया है। यह वास्तव में एक बहुत बड़ी पहल है, जिसने देश भर में बहुत से लोगों को लाभ पहुंचाया है।
https://x.com/AAFAOnline/status/2097614999396950404
https://x.com/AlluArjunFFANS/status/2097211220885717361
https://x.com/AAFAOnline/status/2097708758361309535
AAFA द्वारा एंबिशियस HPV वैक्सीन अवेयरनेस प्रोग्राम की घोषणा की गई थी, लेकिन अब यह इनिशिएटिव और भी बड़ा हो गया है। सोलापुर टीम ने इस प्रयास में हिस्सा लेते हुए सोलापुर डिस्ट्रिक्ट के निल्लकंटेश्वर हाई स्कूल में HPV वैक्सीन अवेयरनेस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक शुरू किया। प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को HPV वैक्सिनेशन के महत्व, उसकी रोकथाम और आने वाली पीढ़ियों को HPV-रिलेटेड बीमारियों से बचाने के बारे में शिक्षित करना था।
ऐसे प्रयासों के माध्यम से, AAFA ग्रासरूट लेवल पर जागरूकता पैदा करने और समृद्ध और ज्यादा जानकारीपूर्ण भविष्य में योगदान देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
यह पहल अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों की जिम्मेदारी की मजबूत भावना को दिखाती है, जो अपनी सामूहिक पहुंच का इस्तेमाल करते हुए समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों के लिए काम कर रहे हैं। एसोसिएशन इस कैंपेन के जरिए HPV वैक्सीनेशन पर सही और महत्वपूर्ण चर्चा को बढ़ावा देना चाहता है और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के बारे में अधिक लोगों को जागरूक करना चाहता है।
'बाहुबली' फ्रैंचाइज़ी और आने वाली एनिमेटेड फिल्म्स 'बाहुबली: द इटर्नल वॉर - पार्ट 1' और 'पार्ट 2' के लिए अर्का मीडिया वर्क्स और ड्रीम थिएटर प्राइवे...
एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न MGM स्टूडियोज की पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फ़ज़ल स्टारर 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी और सबसे ...
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसने अपने पहले हफ़्ते में दुनिया भर में 5.9 मिलियन व्यूज़ रिकॉर्ड किए...
अपनी दिलकश गर्मजोशी, ज़िंदादिल एनर्जी और खुशमिजाज पर्सनैलिटी के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड स्टार जैकलीन फर्नांडीज अपने आस-पास की जगह को लगातार रोशन...