भवरडींग नदी पर सेतुमय पहुंच मार्ग से 10-11 गांवों की बदली तस्वीर, 6524 लोगों को मिला बारहमासी आवागमन

Posted On:- 2026-09-10




नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के कुधुर-तुमड़ीवाल मार्ग पर 231 मीटर लंबे पुल का निर्माण पूर्ण

नारायणपुर (वीएनएस)। जिला कोण्डागांव के कुधुर-तुमड़ीवाल मार्ग पर भवरडींग नदी में सेतुमय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। 231 मीटर लंबाई वाले इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के करीब 10-11 गांवों की लगभग 6524 आबादी को अब वर्षभर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे ग्रामीणों का ब्लॉक, तहसील एवं जिला मुख्यालय से बारहमासी संपर्क सुगम हुआ है। इस महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य के लिए 6 अक्टूबर 2022 को 717.64 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। कार्य की अनुबंध लागत 747.97 लाख रुपए है तथा निर्माण कार्य 17 नवंबर 2025 को पूर्ण किया गया।

पुल के निर्माण से भवरडींग नदी के आसपास के गांवों के लोगों को वर्षा के दौरान आवागमन में होने वाली परेशानियों से निजात मिली है। अब क्षेत्र के विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए आसानी से आवागमन कर सकेंगे। वहीं ग्रामीणों को बाजार एवं व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ने, आवश्यक वस्तुओं की खरीदी-बिक्री करने तथा रोजगार के अवसरों तक पहुंच बनाने में सुविधा होगी। बारहमासी सड़क संपर्क स्थापित होने से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच भी आसान हुई है। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में लगने वाला समय कम हुआ है। इसके साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने में प्रशासन को भी सुविधा मिल रही है।

पुल निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। आवागमन सुगम होने से आसपास के प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों तक लोगों की पहुंच आसान हुई है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के बीच सामाजिक एवं सांस्कृतिक संपर्क मजबूत हुआ है। भवरडींग नदी पर पुल निर्माण से क्षेत्र में सुरक्षा एवं विकास कार्यों को भी गति मिली है। बारहमासी आवागमन की सुविधा स्थापित होने से नक्सल उन्मूलन अभियानों में तेजी आई है तथा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन और सुरक्षा बलों की पहुंच बेहतर हुई है। इससे विकास कार्यों को धरातल तक पहुंचाने और ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है।



Related News
thumb

खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई : असुरक्षित पाए गए सांवेरिया पोहा के बैच ...

जिले में आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। प्र...


thumb

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्थानीय युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 'जिला स्तरी...

राज्य सरकार के विशेष निर्देशों एवं जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा स्थानीय शिक्षित युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की जा रही...


thumb

जनभागीदारी से ‘सेवा संकल्प अभियान’ को भव्य और व्यापक स्वरूप दें : प...

राज्य शासन के केबिनेट मंत्री एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित संयुक्त बैठक मे...


thumb

आत्मसमर्पण से आत्मनिर्भरता तक : आजीविका डबरी ने बदली चंदन बघेल की ज...

चंदन बघेल, जिला नारायणपुर के ग्राम पंचायत तुरठा के निवासी हैं। पूर्व में वे नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे तथा नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहे। शास...


thumb

विशेष लेख : बंदूक से रोजगार तक, मैत्री कैफे में बदल रही पुनर्वास क...

नारायणपुर जिला लंबे समय तक नक्सलवाद की चुनौती से प्रभावित रहा है। विशेष रूप से अबूझमाड़ क्षेत्र में अनेक लोगों का जीवन हिंसा, भय और संगठनात्मक गतिवि...