3 दिन सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, स्थानीय अवकाश घोषित

Posted On:- 2026-09-10




रायपुर (वीएनएस)। रायपुर जिले के लोगों के लिए जरूरी खबर है। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की ओर से जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। इन तारीखों पर रायपुर जिले और राजधानी शहर में स्थित संबंधित शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं बंद रहेंगी।

जारी आदेश के मुताबिक, स्थानीय अवकाश नुआखाई पर्व, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर घोषित किए गए हैं।

कब-कब रहेगा स्थानीय अवकाश?
15 सितंबर 2026, मंगलवार — नुआखाई पर्व
19 अक्टूबर 2026, सोमवार — महाअष्टमी
9 नवंबर 2026, सोमवार — गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन)

रायपुर जिले में लागू होगा आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये तीनों स्थानीय अवकाश रायपुर जिले के अंतर्गत संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होंगे।

त्योहारों के अवसर पर घोषित इन स्थानीय छुट्टियों से सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को भी त्योहार मनाने के लिए अतिरिक्त अवकाश मिलेगा।

रायपुर के लिए घोषित स्थानीय अवकाशों की तारीखें एक नजर में:
15 सितंबर — नुआखाई | 19 अक्टूबर — महाअष्टमी | 9 नवंबर — गोवर्धन पूजा



Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय ने दी नुआखाई की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के अनुपम उपहार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर हार्दिक बधा...


thumb

170 ट्रांजेक्शन, ₹66 लाख और CGPSC घोटाला: चेतन बोरघरिया ED की हिरास...

छत्तीसगढ़ के चर्चित PSC राज्य सेवा परीक्षा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। बलरामपुर-रामानुजगंज के अपर कलेक्टर और मुख्यमंत...


thumb

महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारो...

राज्यपाल रमेन डेका ने संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का सोमवार को महाराजा चक्रधर ...


thumb

क्षमा मांगनी पड़े ऐसा कार्य और व्यवहार ही न करें : मुनि संवेगरत्न सागर

हर वर्ष संवत्सरी महापर्व पर प्रतिक्रमण कर हम अपनी भूलों के लिए क्षमा मांगते हैं। ऐसा न हो कि आज प्रतिक्रमण कर क्षमा मांग ली और अगले ही दिन फिर वही ...


thumb

डॉ. मुरुगन को भेंट की गई मनोहर गौशाला में निर्मित गोबर के 108 मनकों...

जयपुर के श्याम नगर स्थित भिक्षु साधना केंद्र में मुनि सुधाकर के सान्निध्य में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरु...


thumb

दिशा की बैठक 18 को

सांसद संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में 18 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आ...