वन क्षेत्र में अवैध कटाई पर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

Posted On:- 2026-09-10




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जिले के उप परिक्षेत्र भानबेड़ा के कक्ष क्रमांक आरएफ/256 में अतिक्रमण के उद्देश्य से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने के मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। आरोपी रामदेव सलाम एवं प्रेमसिंह सलाम, निवासी ग्राम भुरका पर क्रमशः 19 एवं 83 नग वृक्षों की अवैध कटाई का आरोप है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौका निरीक्षण कर वन अपराध पाए जाने पर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 26(1)(क) एवं (ज) के तहत दोनों आरोपियों के विरुद्ध जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में परिवाद प्रस्तुत किया। साथ ही लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई के लिए सक्षम अधिकारी को लेख किया गया है। कार्यवाही वनमंडलाधिकारी कांकेर के मार्गदर्शन में की गई।




Related News
thumb

भिलाई-चरोदा में 40 वार्डों का आरक्षण: कहीं OBC तो कहीं SC-ST और महि...

नगर पालिका निगम भिलाई-चरोदा के आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वार्डवार आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है।


thumb

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 निरीक्षकों का तबादला

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है


thumb

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 को

जिला न्यायालय कांकेर एवं जिले के सभी तहसील स्तरीय न्यायालयों में 12 सितंबर दिन शनिवार को वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। ने...


thumb

उल्लास नव भारत साक्षरता का संदेश लेकर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय साक्...

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी एवं ग्राम सरपंच श्रीमती यशोदा मंडावी द्वारा नवसाक्षरों को साक्षरता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला परियोजना अधि...


thumb

उल्लास नव भारत साक्षरता का संदेश लेकर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय साक्...

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी एवं ग्राम सरपंच श्रीमती यशोदा मंडावी द्वारा नवसाक्षरों को साक्षरता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला परियोजना अधि...


thumb

बड़गांव क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर-एसपी ने की जनप...

शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को बड़गांव क्षेत्र के जर्जर शाला भवनों का निरीक्षण कर तीन दिवस के भीतर प्रतिवेदन कलेक्टर क...