रायपुर (वीएनएस)। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला आदेश के बाद शहर के कई महत्वपूर्ण थानों की कमान नए निरीक्षकों को दी गई है। इनमें आजाद चौक, टिकरापारा, महिला थाना और गोलबाजार शामिल हैं।
राजेश कुमार सिंह बने टिकरापारा थाना प्रभारी
आदेश के मुताबिक निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी के पद से हटाकर टिकरापारा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक राजेश कुमार मराई को टिकरापारा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी से हटाकर रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है।
महिला थाना और आजाद चौक की जिम्मेदारी बदली
निरीक्षक अर्चना धुरंधर को प्रभारी महिला थाना के पद से हटाकर आजाद चौक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही निरीक्षक राजश्री मौर्य को रक्षित आरक्षी केंद्र से हटाकर प्रभारी महिला थाना बनाया गया है।
गोलबाजार, यातायात और जिविशा में भी नई पदस्थापना
तबादला आदेश के तहत निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को प्रभारी जिविशा से हटाकर थाना प्रभारी गोलबाजार बनाया गया है। निरीक्षक आनंद सोनी को रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात में पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को रक्षित आरक्षी केंद्र से हटाकर प्रभारी जिविशा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर पालिका निगम भिलाई-चरोदा के आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वार्डवार आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है।
जिला न्यायालय कांकेर एवं जिले के सभी तहसील स्तरीय न्यायालयों में 12 सितंबर दिन शनिवार को वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। ने...
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी एवं ग्राम सरपंच श्रीमती यशोदा मंडावी द्वारा नवसाक्षरों को साक्षरता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला परियोजना अधि...
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी एवं ग्राम सरपंच श्रीमती यशोदा मंडावी द्वारा नवसाक्षरों को साक्षरता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला परियोजना अधि...
शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को बड़गांव क्षेत्र के जर्जर शाला भवनों का निरीक्षण कर तीन दिवस के भीतर प्रतिवेदन कलेक्टर क...