बड़ा नेता वह नहीं होता है जो बड़ी बड़ी बातें करता है,हवाहवाई बातें करता है,नकारात्मक बातें करता है, सिर्फ आलोचना करता है,दूसरे की बुराई को ही सबसे बड़ा काम मानता है।ऐसे बड़े नेता से देश का युवा प्रभावित नहीं होता है,ऐसे नेता को देश का युवा अपना नेता नहीं मानता है।ऐसे नेता को युवा असफल नेता मानता है।ऐसे नेता उसके लिए प्रेरणादायी नहीं होते हैं।युवा तो ऐसे नेता से प्रभावित होता हैं जो मौका मिलने पर खुद बड़ा काम करता है, देश पहले सोच कर काम करता है।एक नही कई बड़े बड़े काम करके दिखाता हैं और उसके बाद युवाओं से कहता हैं कि बड़े सपने देखो और उसे पूरा करने के लिए जीजान से जुट जाओ।ऐसा नेता से युवाओं को प्रेरणा मिलती है कि यह जब बड़ा काम कर सकता है तो हम भी बड़ा सपना देखकर उसे पूरा कर सकते हैं।
देश में इस समय दो बड़े नेता पीएम मोदी व राहुल गांधी हैं। जेन जी आंदोलन के बाद युवाओं को दोनों प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।युवाओं की ऊर्जा को दिशा देने का काम कर रहे हैं।राहुल गांधी युवाओं के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, उनके पास जा रहे हैं, उनसे मिल रहे हैं।उनकी बातें सुन रहेे हैं। देश के आसपास के देशों में युवाओं ने सत्ता बदली है तो इससे राहुल गांधी को लगता है कि देश के युवा भी नाराज हैं, वह भी इस देश में सत्ता पलट सकते हैं। पीएम मोदी व भाजपा को सत्ता से यही लोग हटा सकते है।राहुल गांधी ऐसे युवाओं से मिलकर सत्ता व व्यवस्था के खिलाफ उनके भीतर जो गुस्सा होता है, उसे बढ़ाते हैं।किसी युवा का आंदोलन के दौरान पैर टूट गया या तोड़ दिया गया तो राहुल गांधी कहते हैं कि पुलिस ने पैर नहीं तोड़ा युवा के सेना में जाने के सपने को तोड़ दिया।दलितों के भीतर गुस्से को उनके साथ हो रहे भेदभाव के नाम पर ब़ढ़ाने का काम करते हैं।राहुल गांधी समस्या सुनते हैं लेकिन राहुल गांधी युवाओं व दलितों का कोई समाधान नहीं देते हैं, कोई आश्वासन नहीं देते हैं कि हमारी सरकार आएगी तो ऐसा नहीं होगा क्योंकि कांग्रेस की सरकार तो कई दशक तक शासन कर चुकी है और वह भी उन तमाम समस्याओं का कोई समाधान कहां कर पाई है जिसे आज राहुल गांधी बडी समस्या बता रहे हैं।
राहुल गांधी देश के युवाओं की ऊर्जा को देश के विकास में लगाने की जगह देश की सत्त्ता पलटने के लिए करना चाहते हैं लेकिन देश की जनता व देश के युवा कई चुनाव हो चुके है कांग्रेस व राहुल गांधी पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि कांग्रेस व राहुल गांधी को देश की सत्ता सौंप देने पर उनकी सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। कई राज्यो में जनता व युवाओं ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी तो है लेकिन उन राज्यों में समस्याओं का समाधान कहां हुआ है। जनता व युवा जिन युवाओं का सामना कर रहे हैं वह सारी समस्याएं तो कांग्रेस शासित राज्यों में भी है। कांग्रेस शासित राज्यों मे बेराेजगारी है, महंगाई है, युवा जो चाहते हैं वह हो नहीं हो रहा है।वहां भी उनपर लाठी चार्ज हो रहा है।
राहुल गांधी जहां युवाओ की ऊर्जा का उपयोग अपना राजनीतिक हित साधने के लिए कर रहे हैं यानी जो काम कांग्रेस व राहुल गांधी पिछले १२ सालों में नहीं कर सके है,वह काम राहुल गांधी व कांग्रेस चाहते हैं कि युवा उनके लिए करे।वह चुनाव नहीं जीत नहीं पा रहे हैं तो युवा उनको चुनाव जीता दे।वह सत्ता हासिल नहीं कर पा रहे हैं तो युवा उनको सत्ता दिला दे।वही पीएम मोदी युवाओं की ऊर्जा का उपयोग भारत को विकसित देश बनाने के लिए कर रहे हैं. वह जहां भी जाते हैं युवाओं से कहते हैं कि भारत विकसित देश युवाओं की मेहनत से बनेगा।पीएम मोदी ने एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में युवाओं को विकसित व आत्म निर्भर भारत के लक्ष्य से जोड़ा और उनसे अपेक्षा की देश के युवा यह लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। यह युवाओं का लक्ष्य होना चाहिए।उन्होंने युवाओं से कहा कि यह केवल बातें नहीं है,यह उनका देश के युवाओं पर भरोसा है कि वह विकसित भारत व आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा कर सकते है,इस लक्ष्य को वही हासिल कर सकते हैं। वही इस संकल्प की सिध्दी कर सकते हैं।
पीएम मोदी खुद देश के लिए बड़े सपने देखते हैं और वह चाहते हैं कि युवा भी देश के लिए बड़े सपने देखे और उसे पूरा करने के लिए जी जान लगा दें। पीएम मोदी ने युवाओ के सामने खुद को देश के लिए बड़े सपने देखने वाले नेता के रूप पेश किया। उन्होंने युवाओं को बताया कि वह देश के लिए कौन से बड़े सपने देखते हैं। पीएम मोदी ने बताया कि वह विकसित भारत,आत्मनिर्भर भारत,भारत को तीन नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने,भारत को अनुसंधान और नवाचार का हब बनाने,भारत को कृषि के क्षेत्र में सुपर पावर बनाने,अंतरिक्ष में अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने,देश में ओलिंपिक कराने का सपना देख रहे हैं और देश के युवाओं और देश की जनता से एक दिन यह सपना पूरा भी होगा।पीएम मोदी ने वह काम किए हैं जो दूसरे नेता संभव नहीं मानते थे, यही वजह है कि देश की जनता व देश के युवा मोदी पर भरोसा करते हैं कि यह आदमी जो कहता है उसे पूरा भी एक दिन जरूर करता है।
लोकतंत्र में पंचायत से लेकर विधानसभा,लोकसभा तक व्यवस्था इसलिए की जाती है कि निचले स्तर तक आदमी को कोई दिक्कत न हो। गांव,कस्बों,शहर की समस्या का स्थ...
दो पक्ष न्याय के लिए अदालत जाते हैं। दोनों को उम्मीद रहती है कि उनके साथ अदालत न्याय करेगी। दोनों पक्ष को यह उम्मीद रहती है तब ही तो दोनों जाते हैं...
परिवार,पार्टी के बाहर स्मैश दे पैट्रियाकी कहना जितना आसान होता है,परिवार के पार्टी के भीतर उस पर अमल करना उतना ही मुश्किल होता है।भारतीय समाज की पि...
देश की राजनीति में पिछले एक दो महीने में दो ही मुद्दों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी, एक तो जंतर मंतर पर जेनजी का आंदोलन,संसद मार्च के दौरान की गई...
समान नागरिक संहिता भी भाजपा का एक पुराना वादा है,अब जब देश के राज्यों में भी भाजपा की सरकार बन गई हैं तो भाजपा राज्यों में सभी वर्ग,धर्म लोगों के ल...